Header Ads Widget

नागपुर भुसावल रेल मार्ग पर पैंसेजर ट्रेन चलाने की मांग। जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

नागपुर भुसावल रेल मार्ग पर पैंसेजर ट्रेन चलाने  की मांग
जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
करोना लॉकडाऊन की वजह से 24 मार्च 2020 से देश मे सभी यात्री रेल [ट्रेन] बंद कर दी थी। जुन 2020 से बीच मे सभी रेल्वे रूटपर एक्सप्रस यात्री ट्रेन शुरू कर दी है। नागपुर भुसावल रूट पर लॉकडाऊन के पहले 3 पैसेंजर ट्रेन चलती थी। फिलहाल सभी पॅसेंजर ट्रेन बंद है। गांव मे रहने वाले व्यक्तीयो को शहर तथा अन्य छोटे रेल्वे स्टेशन जाने के लिये आँटो टॅक्सी, से आना जाना पडत है जिससे 5 से 8 गुना जादा किराया देना पडता है। शाम के बाद सुबह के बिच लोग बिमार होने पर शहर मे ईलाज करवाने के लिये स्पेशल टॅक्सी से अस्पताल जाना पडता है जिसका किराया  लगता है। अब कॉलेज शुरू हो गये है। ग्रामीण विद्यार्थी रोज़ाना गाव से शहर मे पढने जाते हे रोजाना अप डाऊन करते है। पॅसेंजर ट्रेन बंद होने की वजह से विद्यार्थी को कॉलेज जाने में तकलीफ हो रही है। तथा किराया दुगना जादा देना पडता है, भारत मे सभी व्यवहार शुरू हो गये है। सरकारी बस, प्रायव्हेट बस, एक्सप्रेस ट्रेन, हवाई जहाज सिनेमा, शादीव्याह मंदीर शुरू हो गये है। फिर गरीब मध्यम वर्गीय लोगो पॅसेंजर ट्रेन की सुविधा अवश्य मिलनी चाहिये। हर बंद चीज शुरू हो गई है सिर्फ पॅसेंजर ट्रेन को छोडकर, ग्रामीण, गरीब,मध्यमवर्गीय, छोटे व्यापारी, विद्यार्थीयो की लाईफ लाईन पॅसेंजर ट्रेन को प्रशासन ने अभी तक नही शुरू की है। यह ज्ञापन ओम प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपते समय धनंजय गावंडे, आकाश गुलाबराव, छोटे लाल साहू, अनिल दुबे, शोभा पूरी, रमेश पीसे, राकेश पवार आदि बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

close