Header Ads Widget

अवैध वराई के विरोध में ट्रांसपोर्टरो का माल भरना-उतारना बंद

अवैध वराई के विरोध में ट्रांसपोर्टरो का माल भरना-उतारना  बंद
अकोला-जबतक वरई को पूरी तरह बंद नहीं किया जाता तबतक महानगर के मार्केट कमिटी,वखारी,औद्योगिक वसाहत दाल मिल,सिमेंट गोडाऊन,मालधक्का आदी स्थानोंपर का की माल ढ़ुलाई पूरी तरह से बंद रखनेका  निर्णय अकोला जिला गुड्स ट्रान्सपोर्ट असो.,अकोला डिस्ट्रिक्ट ट्रक ओनर असो.व जिला मोटर माल वाहतूक असो.के  संयुक्त बैठक में लिया गया ,जिसका अमल प्रारम्भ हुवा.
अकोट मार्ग पर के हुकूम मेरे आका सभागृह में अवैध वरई बंद होने हेतु जिसका माल उसका हमाल की भूमिका लेते हुए फ़ौरन गाडी भरना एवं खाली करना पूरी तरह से बंद करने हेतु महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुयी.अकोला जिला गुड्स ट्रान्सपोर्ट असो.के हाजी मजहर खान,सचिव जावेद खान,रणजितसिह ओबेरॉय,सुभाष भट्टड,महेश करणानी,गुड्डूभाई,हाजी नवाझ खान आदी उपस्थित थे.बैठक में  दिनांक १ फेब.से महानगर के सभी मार्केट कमिटी,वखार,औद्योगिक वसाहत,दाल मिल,सिमेंट गोडाऊन,मालधक्का आदी स्थानों पर की माल ढ़ुलाई ,गाड़ी भरना एवं  खाली करना बंद रखने का  निर्णय इस सभा में लिया गया.कार्यक्रम में मालवाहतूक मोटार मालक असो.के  अध्यक्ष पद पर गुड्डूभाई को  सर्वसम्मति से  घोषित किया गया.असो.के सचिवपद पर अयुब खान कामकाज देखंगे.  उपाध्यक्ष के रूप में जावेद पठाण की नियुक्ती की गयी..मान्यवरो का स्वागत शब्बीर साहेब ,भाजप अल्पसंख्यांक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी चांद खान,नासिर भाई आदीं ने किया.संचालन हाजी नावाजभाई ने तथा आभार जावेद खान ने माने .इस सभा में शब्बीर चौहान,मनोहरभाई,फिरोज भाई,अब्बास भाई,साजिदभाई,  बाळाभाऊ,जावेदभाई मराठवाडा ट्रान्सपोर्ट,हारुणभाई,शकीलभाई,नासीरभाई युपी इंदोर ट्रान्सपोर्टवाले,इजाजभाई,सलीमभाई आर्को,प्रवीण आगाशे,शे.अस्लम,अमीन पटेल,जावेदभाई,शे इरफान,अन्सारभाई,सलीम चौधरी समेत अकोला जिला  गुड्स ट्रान्सपोर्ट असो.,अकोला डिस्ट्रिक्ट ट्रक ओनर असो.व जिला मोटर माल वाहतूक असो.के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Post a Comment

0 Comments

close