शेतकरी जागर मंच द्वारा जिलाधिकारी के निवास स्थान पर लगाए गए गुलाब के फूल
अकोला- दिल्ली में सरकार द्वारा पारित किए गए 3 नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन कर रहे हैं वह कई दिनों से दिल्ली की सीमा पर आंदोलन कर रहे हैं। जब तक तीनो भी नए कृषी कानून वापस नहीं लिए जाते तब तक वे आंदोलन करेंगे ऐसा उनका कहना है। इसी के मद्देनजर अकोला में भी किसानों के समर्थन में शेतकरी जागर मंच द्वारा अकोला जिलाधिकारी के निवास स्थान के गेट में लगे नाम फलक पर जागर मंच के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने वैलेंटाइन डे के अवसर को देखते हुए तथा किसान यही हमारे लिए वैलेंटाइन है ऐसा कहते हुए उन्होंने जिलाधिकारी जितेंद्र पापलकर के घर के प्रवेश द्वार पर लगे नाम फलक में गुलाबों के फूल तथा एक ग्रीटिंग कार्ड लगाया। उनके इस अनोखे आंदोलन के माध्यम से यह मांग रखी के किसानों को हो रही परेशानी दूर की जाए तथा सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषी कानून वापिस लिए जाए किसानों को उनका हक दिया जाए आदि मांगों को लेकर किसान जागर मंच द्वारा एक अनोखा आंदोलन किया गया।
0 Comments