सार्वजनिक गाडगेबाबा उत्सव समिती की बैठक
अकोला.महानगर में होने जा रहे गाडगेबाबा जयंती की बैठक आयोजित की गयी है.सार्वजनिक गाडगेबाबा उत्सव समिती की ओरसे यह नियोजन बैठक रविवार दि.१४ फरवरी को दोपहर ४ बजे सिटी कोतवाली परिसर के महाराणा प्रताप बाग में आयोजितकी गयी है.इस बैठक में कोविड महामांरी में यह जयंती व उपक्रम आयोजित करे की नहीं इसपर चर्चा एवं अन्य विषयोंपर चर्चा की जायेगी.समिति के उल्हास मोकालकर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में परीट धोबी समाज के नागरिक महिला पुरुषो ने उपस्थित रहने का आवाहन समिती के गोपीअण्णा चाकर,चंद्रकांत थुकेकर,मनोज दुधांडे,बंडू मंडोकार,रमेश थूकेकर,वामनराव कवडे,बाबुराव बेलूरकर,वैभव मानकर,दिपेश चाहाकार,अरविंद तायडे,दिपेश चाकर आदीं ने किया.
0 Comments