Header Ads Widget

नई मनपा आयुक्त नीमा अरोरा ने संभाला प्रभार...! पूर्व आयुक्त संजय कापड़नीस ने किया स्वागत

नई मनपा आयुक्त नीमा अरोरा ने संभाला प्रभार...!
पूर्व आयुक्त संजय कापड़नीस ने किया स्वागत
अकोला-अकोला मनापा को एक कर्तव्यशील तथा ईमानदार आईएएस ऑफिसर नीमा अरोरा के रूप में मिली है। सोमवार को  दोपहर  मनापा के नए आयुक्त  के रूप में  नीमा अरोड़ा ने अपना पदभार  संभाल लिया है। नीमा अरोरा यह अकोला महानगर पालिका में प्रथम महिला आयुक्त के रूप में नियुक्त हुई है। इस वक्त उनका स्वागत  मनपा के पूर्व आयुक्त संजय कापडनीस ने पुष्पगुच्छ देकर किया।  अकोला मनपा  परिसर में नये आयुक्त को लेकर खुशनुमा माहौल बना हुआ है। तथा कर्मचारी मनपा आयुक्त से उनकी विभिन्न मांगों को पूरा करने की आस लगाए हुए हैं। तथा नागरिकों को भी उनकी विभिन्न समस्याओं को अब रास्ते लगाए जाएंगे ऐसा लग रहा है।
      बता दें कि, अकोला मनपा आयुक्त निमा अरोरा इसके पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिल्हा परिषद, जालना  के रूप में  कार्यरत थी  अब उनका महापालिका अकोला  मैं तबादला किया गया है। जिसके चलते  उन्होंने सोमवार को मनपा के नए आयुक्त का प्रभार संभाल लिया है।  अकोला के पूर्व मनपा आयुक्त संजय कपड़नीस की जगह पर उनको अकोला महानगर पालिका आयुक्त के पद पर नियुक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments

close