पूरे बालापुर शहर में प्रॉपर्टी टेक्स लागू किया जाए एवं स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग...!
संपादक- सैयद समीर जे के
बालापुर- स्थानिय बालापुर के पार्षद तथा स्वास्थ्य सभापति मोहम्मद मजहर अब्दुल रहुफ द्वारा बालापुर नगर परीषद के मुख्याधिकारी से यह मांग की के पूरे बालापुर शहर में प्रॉपर्टी टैक्स लागू किया जाए तथा स्ट्रीट लाइट लगाई जाए। आबाद नगर, हाजी नगर, बेलदार पुरा, गाजीपुरा निवासी लोगों को अब तक प्रॉपर्टी टैक्स लागू नहीं हुआ है। जिसके चलते स्थानीय नागरिक विगत 20 से 25 सालों से तथा कुछ नागरिक कई पीढ़ियों से वहां रह रहे हैं किंतु अब तक उन्हें प्रॉपर्टी टैक्स लागू नहीं किया गया है। जिसके चलते उन्हे प्रॉपर्टी टैक्स लागू करके बालापुर शहर में सर्वे किया जाए, जो नागरिकों को टैक्स लागू नहीं हुआ ऐसे नागरिकों को प्रॉपर्टी टैक्स लागू किया जाए, प्रॉपर्टी टैक्स विषय सर्वसाधारण सभा में रखकर उस पर ठहराव लिया जाए। इस प्रकार की मांग पार्षद मोहम्मद मजहर अब्दुल रऊफ ने की है। तथा बड़ा मोमिनपुरा कब्रिस्तान एवं आबाद नगर के बौद्ध श्मशान भूमि में स्ट्रीट लाइट एवं नल कनेक्शन की व्यवस्था की जाए यह भी मांग की गई उन्होंने अपनी मांग का ज्ञापन बालापुर मुख्यधिकारी एवं नगर अध्यक्ष नगर परिषद बालापुर को सौंपा है।
0 Comments