Header Ads Widget

Those who attack police will not be spared - SP Bachchan Singh:पुलिस पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा-एसपी बच्चन सिंह...फायरिंग करने वाले पांच आरोपियों को दबोचने में मिली बड़ी सफलता

Those who attack police will not be spared - SP Bachchan Singh:पुलिस पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा-एसपी बच्चन सिंह

फायरिंग करने वाले पांच आरोपियों को दबोचने में मिली बड़ी सफलता
अकोला-शिकार के उद्देश्य से घूम रहे हैं आरोपियों को पुलिस की गाड़ी पीछे कर रही होने का अंदेशा आने पर तथा अपने पकड़े जाने के ‌डर  से आरोपियों द्वारा पुलिस गाड़ी पर फायर किया गया था। यह घटना 31 दिसंबर 2023 को पुलिस स्टेशन उरल अंतर्गत पेट्रोलिंग करने वाले अधिकारी व उनके सहकारियों के साथ रात 3:00 बजे के करीब मांजरी से हातरून की ओर जाते समय घटी। दो मोटरसाइकिल पर रहने वाले संदिग्ध दिखाई देने पर  अपनी सरकारी वाहन रोककर मोटरसाइकिल चालकों को रोकने का इशारा किया तो उन्होंने सामने पुलिस रहने का पता चलते ही उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल घुमाई और भाग जाने का प्रयास किया पुलिस को उन पर संशय आने से पुलिस ने कुछ पल का विलंब ना करते हुए उसका पीछा किया तो पुलिस के हाथ  लगने के डर से मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस की गाड़ी पर फायर किया फायरिंग में गाड़ी की कांच फूटने से चालक की आंखों में चोटें आई थी जिसके चलते आरोपी फरार हो गए इस अपराध में आरोपियों को पुलिस ने जान से  मारने के उद्देश्य से फायर का उपयोग करके  जांच में निष्पादन हुआ कलम 307 आरोपियों पर बढ़ाई गई है।
जिले में पहली बार पुलिस की गाड़ी पर हुए गोलीबार की घटना जिले में तथा राज्य में यह चर्चा का विषय बना हुआ था अपराधियों को गिरफ्तार करना यह जिला पुलिस के लिए आवाहन ठहरा था घटना घटने के बाद स्थानीय अपराध शाखा की एक टीम पुलिस स्टेशन  एवं परिसर की जानकारी संकलित कर रही थी नवनियुक्त  पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह इस घटना की गंभीरता को ध्यान में रखकर 13 जनवरी 2024 की सुबह 10:00 बजे भेट देकर गोलीबार हुए स्थान के अधिकारी और कर्मचारियों की सूचना देकर आरोपी स्पष्ट करके सामने लाने का आदेश दिया था तथा गोलीबार करने वाली घटना की जानकारी जो कोई देगा उसे ₹25000 का इनाम घोषित किया था पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह ने दी गई सूचना अनुसार पुलिस निरीक्षक शंकर शेल्के ने अब तक की गई जांच में स्थानीय अपराध शाखा द्वारा गोपनीय जानकारी के आधार पर कार्रवाई की गई जिसमें चार अधिकारी और 28 कर्मचारियों ने सहभाग लिया‌ रात 10:00 बजे शुरू की गई मुहिम में ग्राम हाथे गांव नेर धामना  शेगाव रिसोड के  से अपराध करने वाले आरोपी अश्विन गणेश मुंडे 21 वर्षीय निवासी ग्राम नखेगांव, भावेश उर्फ अर्जुन रविंद्र मुंडाले ग्राम नखेगांव,  सागर ज्ञानेश्वर चौके नेर धमना, अविनाश भीमराव मुंडले नखेगांव ग्राम नखेगांव, योगेश रामराव मंडले 26 वर्षीय नखेगांव इन्हें कब्जे में लेकर आरोपियों द्वारा घटनाक्रम बताना शुरू किया गया है और अपराध की काबूली दी गई है कुछ आरोपीय  परिसर मे शिकारी करने का  लोगों का में  दबे आवाज में चर्चाएं शुरू है। उसीस तरह आरोपीयों के खिलाफ कलम 353,336,34 I PC..आर्म ऍक्ट ...3/25 अनुसार मामला दर्ज किया गया है।
इन्होंने दिया कार्रवाई को अंजाम
 इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक अकोला बच्चन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, सहायक पुलिस अधीक्षक गोकुल राज के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक शंकर शेलके,  स्थानीय अपराध शाखा के सहायक पुलिस निरीक्षक कैलाश भगत, शाखा के कर्मचारी भास्कर धोत्रे, रविंद्र खंडारे, सुल्तान पठान, महेंद्र मालीये, अब्दुल मजीद, अविनाश पचपोर, एजाज अहमद, वसीमुद्दीन शेख, विशाल मोरे, भीमराव दिपक, स्वप्निल खेड़कर, सतीश पवार, चालक नफीस शेख अक्षय बोबडे, परवीन कश्यप, तथा साइबर सेल के आशीष आमले गांव  पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले नखेगाव वा नेरगांव तथा पोलिस स्टेशन दहिहंडा के थानेदार योगेश वाघमारे एवं आठ कर्मचारियों का सहकार्य रहा।

Post a Comment

0 Comments

close