जिले में जारी है पल्स पोलियो अभियान...!
नागरिक अपने 0 से 5 साल तक के बच्चे को जरूर पिलाएं पोलियो की खुराक...!
आंगनवाड़ी सेंटर क्रमांक 138 शाहनवाज पूरा नायगांव अकोला आंगनवाड़ी सेविका अंजलि राजेश बोरकर, वैशाली बागडे, रांजलि बोरकर द्वारा बालक को पोलियो की खुराक देते हुए।
छोटे बालकों को पोलियो की खुराक आज रविवार दिनांक 31 जनवरी को दी जा रही है। बालकों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां पूरी की गई है। पूरे जिले भर में मुहिम के तहत सरकारी अस्पताल, ग्रामीण अस्पताल, उप केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, समेत आंगनवाड़ी, बस स्थानक, रेलवे स्टेशन तथा अन्य स्थानों पर पोलियो की खुराक दी जा रही है। वही आशा एवं आंगनवाड़ी सेविका घर-घर जाकर बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिला रही है। आज जिले के 1लाख 26 हजार बालकों को पोलियो की दवा पिलाई जाएंगी। जिसका लाभ लेने की अपील जिला स्वास्थ्य यंत्रना ने अकोला वासियों से की है। अभिभावक अपने बच्चों को प्राथमिकता के साथ दो बूंद जिंदगी के पिलाए ऐसी अपील भी स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से की है।
पुराना शहर के एपीआई ने बच्चे को पिला कर किया पल्स पोलियो अभियान का आरंभ
स्थानीय पुराना शहर पुलिस स्टेशन के आशीष लव्हागले ने पल्स पोलियो अभियान का आरंभ एक बालक को खुराक देकर किया। इस वक्त महाराष्ट्र रुग्न सेवा संगठन के अध्यक्ष आशीष सावले, डॉ मनोहर घुगे बबलू वाहूरवाघ, विजय रायबोले आदि बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
0 Comments