अकोला..सामाजिक एव धार्मिक सेवा कार्य मे अग्रेसर संस्कार परिवार की ओरसे गणतंत्र दिनपर रक्तदान शिबीर संपन्न हूवा.इस शिबीर मे कुल 102 रक्तदाताओ ने रक्तदान कर अपना सामाजिक कर्तव्य पुरा किया.रक्त संकलन शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय की टीम ने किया.
शिबीर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र राठी,मनपा महिला एवं बालकल्याण सभापति सौ. मनिषा भंसाली , रविन्द्र भंसाली,कस्तूरी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रा.किशोर बुटोले,भजन सम्राट राजेश सोमाणी, रामदेवबाबा श्यामबाबा मंदिर के ट्रस्टी सुभाष भट्टड तथा माहेश्वरी समाज ट्रस्ट के सदस्य व माहेश्वरी प्रगति मंडल के सदस्य ने समिल्लित होकर इस उपक्रम की सराहना की. शिबीर में संस्कार परिवार द्वारा सभी रक्तदाताओ को बदाम पाॅकिट देकर उनका सम्मान किया गया. मान्यवरो का स्वागत संस्कार परिवार की महिला एवं सदस्यों द्वारा किया गया. इस शिबीर को सफल बनाने के लिए संस्कार परिवार के सदस्य गणेश मूंदड़ा,पंकज राठी, मुकेश सोमाणी, रोहित चांडक, धीरज चांडक, प्रविण डांगरा, नितिन सारडा, जसराज चांडक, प्रणय भट्टड, आनंद मालाणी, रविन्द्र लाहोटी, विनोद भाला, पवन गांधी, गोपाल सोमाणी, ब्रिजमोहन राठी,डॉ कपिल लढ्ढा, डॉ राहुल साबु, निलेश राठी, दिनेश भुतडा, चेतन चांडक ने अथक परिश्रम किया.
0 Comments