नाईक होम्योपैथी अस्पताल में 72 वां गणतंत्र दिवस संपन्न
स्थानीय नाईक होम्योपैथी अस्पताल में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस परिवार के जेष्ठ और वरिष्ठ सदस्य सुधाकर जी दीक्षित के हाथों तथा डॉक्टर प्रथमेश नाईक, प्रणम्य नाईक, गिरूटकर ता. गडचांदूर जिला चंद्रपुर की प्रमुख उपस्थिति में बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। नाईक होम्योपैथी के सभी कर्मचारी और भर्ती रहने वाले मरीजों के परिजन इस आनंदमय समारोह में उपस्थित थे । 1947 के आजादी के बाद स्वतंत्रता नागरिकत्व बहाल करना पूरी व्यवस्था कानून के दायरे में लाने के लिए डॉ बाबासाहेब आंबेडकर और भारत सरकार द्वारा मंजूर संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था इस दिन से हम सही मानने में स्वतंत्र भारत के नागरिक के रूप में कहलाने जाने लगे थे।नाईक होम्योपैथी कर्मचारी परिवार द्वारा इस वक्त विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। जिसमें गीत स्पर्धा, वक्तृत्व स्पर्धा देश के प्रति भाषण आदि विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया था। कोराना काल के आए हुए संकट का सामना करते हुए उसे दूर करके नए साल में देश के लिए उज्जवल और समृद्धि रहने की प्रार्थना की गई आज के इस कार्यक्रम में एडमिन निजाम साजिद, नूतन जैन, संजय वाकपांजर, अनिल वाघ, मनोज पाटिल शिवाजी गावंंडे, गोपाल जगताप ,संदीप भामरे गोविंद जगताप मुकुंद पाठक आकाश गौहर अमर नकवाल अस्मिता तेलुगोटे वर्षा उगले प्रणाली पर्वत आदि नई होम्योपैथी के कर्मचारी प्रमुखता से उपस्थित थे।
0 Comments