Header Ads Widget

महानगर में सायकलविरो का वर्ल्ड रिकॉर्ड हेतु अटेम्प्ट संपन्न

महानगर में सायकलविरो का वर्ल्ड रिकॉर्ड हेतु अटेम्प्ट संपन्न
अकोला-पर्यावरण रक्षण एवं स्वास्थ संवर्धन हेतू राष्ट्रीय स्तरपर कार्यरत इंडियन फ्लॅग रनर्स, दिल्ली के लिये जागतिक कीर्तिमान प्रस्थापित करने हेतु अकोला सायक्लॉन की ओरसे राष्ट्रीय तिरंगा लेकर ७२ किमी की सायकल  रैली का प्रयास सफलतापूर्वक  संपन्न हुवा. गणतंत्र दिनपर स्थानीय  सिव्हिल लाईन परिसर स्थित आयएमए से यह तिरंगा सामूहिक सायकल रैली महानगर में निकली गयी. जागतिक कीर्तिमान प्रस्थापित करने के लिये यह अभिनव उपक्रम महानगर के सायक्लॉन ग्रुप ने आयोजित किया था. सुबह स्थानीय सिव्हील लाईन परिसर के आयएमए प्रांगण मे डॉ.विनीत हिंगणकर के हाथो एवं आयएमए के अध्यक्ष डॉ.कमलकिशोर लढ्ढा,सचिव डॉ.अमोल केलकर व अन्य मान्यवरो ने हरी झंडी बताकर यह रैली प्रारम्भ की. अकोला सायक्लॉन समूह के डॉ.राजेंद्र सोनोने, एड. देवेन अग्रवाल, डॉ.प्रशांत मुलावकर, डॉ.पराग टापरे, डॉ.के के अग्रवाल, डॉ.प्रशांत अग्रवाल, डॉ.किशोर पाचकोर, डॉ. महेंद्र चांडक, डॉ. जुगल चिरानिया, डॉ. विनायक देशमुख, डॉ. प्रमोद चिरानिया, डॉ. संतोष सोमाणी, डॉ.महेश गांधी, संजय पंजवानी, आनंद मनवाणी, मनीष सेठी, डॉ.अर्चना टापरे, डॉ.तरुण राठी, डॉ.रहमान खान, कौस्तुभ कोकाटे, प्रतिक वाडोकार, पलक राजदेव, मनोज, मिहिर अग्रवाल आदी सायकलविरो की यह सायकल रैली हर एक के पास दस फिट का तिरंगा ध्वज लेकर जागतिक कीर्तिमान प्रस्थापित करने के लिए निकली. आयएमए प्रांगण से यह रैली संत तुकाराम चौक, कौलखेड, खड़की, कान्हेरी होते हुए पुनः आयएमए आकर दुर्गा चौक, बिरला रोड, जठारपेठ से होते हुए म्हैसांग पहुंची.bवहा श्री. भूषण गावंडे ने जलपान की व्यवस्था की. तिरंगा लेकर कुल बाहत्तर किमी  की  यात्रा कर प्रयास सफतापूर्वक पूरा किया गया.आयएमए प्रांगण में सभी सायकलविरो को मैडल प्रदान कर उनके पर्यावरण प्रति जागरूकता की प्रशंसा की गई. इस उपक्रम का नागरिक वर्ग ने स्वागत कर अकोला सायक्लॉन समूह की सराहना की. इस उपक्रम की सफलता के लिए डॉ. राजेन्द्र सोनोने, एड. देवेन्द्र अग्रवाल, डॉ. किशोर पाचकोर, डॉ. के. के. अग्रवाल, आनंद पंजवानी, भूषण गावंडे इत्यादिओने विशेष परिश्रम लिए.

Post a Comment

0 Comments

close