Header Ads Widget

बालापुर बस्थानक में यात्रियों को नहीं मिल रहा पीने को पानी यात्री परेशान......... प्रशासन की ध्यान देने की मांग

बालापुर बस्थानक में यात्रियों को नहीं मिल रहा पीने को पानी
 यात्री परेशान, प्रशासन की ध्यान देने की मांग
बालापुर-( सैय्यद जमीर जेके)
स्थानीय बालापुर से रोजाना कई  बसों का आवागमन होता है तथा अकोला एवं अमरावती से बुलढाणा, औरंगाबाद जाने वाली बस इसी मार्ग से गुजरती है किंतु बस स्थानक पर यात्रियों को उतरने के बाद वहां पर निर्माण किया गया पेयजल का टाका खाली  पडे रहता है।  जिसके कारण यात्रियों को पानी के लिए भटकना पडता है वह कभी कभी  प्यासे ही यात्रा करनी पडती है।  जिसके चलते स्थानीय बस स्थानक   प्रशासन से नागरिको द्वारा यह मांग की गई है कि उस पेयजल के टाके को  जल्द से जल्द साफ करके नागरिकों को पीने के लिए पानी उपलब्ध कराया जाए। नागरिकों का कहना यह भी है कि पेयजल टाके के परिसर के   आसपास गंदगी का साम्राज्य छाया रहता है। जिसके चलते उसे भी तत्काल स्वच्छ करने की मांग बालापुर वासी तथा यात्रियों द्वारा की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

close