प्री मेट्रिक अल्पसंख्यांक स्कॉलरशिप के लिए इन्कम प्रमाणपत्र रद्द कने की मांग
एमपीजे ने दिया निवेदन
अकोला-प्री मेट्रिक छात्रों की स्कॉलरशिप हेतु स्वघोषणा पत्र दिया जाता था.किन्तु अब यह शर्त रद्द कर इन्कम प्रमाणपत्र मंगाया जा रहा है जिससे छात्रों को आर्थिक क्षति का सामना करना पद रहा है .सर्कार ने यह शर्त अट रद्द कर दुबारा इन्कम के लिए दिए जानेवाला स्वघोषणापत्र जायज करने की मांग एमपीजेने कर इस सन्दर्भ में प्रधानमत्री मोदी को जिलाधिकारी के मार्फत निवेदन भेजा गया.निवेदन में शासन द्वारा गरीब अल्पसंख्याक वर्ग के विकास हेतु प्री मेट्रिक स्कॉलरशिप दी जाती है.सामाजिक सशक्तीकरण हेतु अमl में लायी गयी यह योजना प्रारम्भ से ही त्रुटीयुक्त रही है.उसमे भी राज्य में भी यह योजना फस गयी है.छात्रों को अबतक इस योजना के पैसे मिले नहीं है.इस सन्दर्भ में एमपीजेने पहल कर कुछ प्रमाण में छात्रों को उनका हक़ दिलाने का प्रयास किया है.इस वर्ष के ऑनलाईन अर्जी में स्वघोषणा के बजाय आय प्रमाणपत्र मांगा गया है.गरीब छात्रों पर यह अन्याय होकर यह प्रमाणपत्र प्राप्त करने हेतु अनावश्यक धनराशी खर्च होती है.जिस तरह प्रधानमंत्री आवास योजना व अन्य योजनां में आय प्रमाणपत्र के रूप में स्वघोषणापत्र ग्राह्य मना जाता है उसी तरह इस योजना में भी स्वघोषणापत्र इस प्री मेट्रिक अर्जी में भी लागू करने की मांग एमपीजे निवेदन में कही है.साथ ही प्री व पोस्ट मेट्रिक स्कॉलरशिप का अनुदान बढाकर अल्पसंख्यांक छात्रों को समाज की मुख्या धारा में लाने की मांग निवेदन में की गयी है.इस अवसरपर एमपीजेचे प्रदेश सचिव हुसेन खान,
जिलाध्यक्ष मो.अतिक,शहर अध्यक्ष शहजाद अन्वर,मो.अब्दुल खलील,अतिक इकबाल,बंडू गोपणारायन,अजहर चौधरी,उजेड अहमद शेख आदीं उपस्थित थे .
0 Comments