Header Ads Widget

स्थानीय अपराध शाखा की धडाकेबाज कार्रवाई...! आरोपियों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार करके ६ लाख ११ हजार का माल जप्त

स्थानीय अपराध शाखा की धडाकेबाज कार्रवाई...!

  आरोपियों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार करके ६ लाख ११ हजार का माल जप्त
 पुलिस स्टेशन पुराना शहर में शिकायतकर्ता लखन संतोष शर्मा निवासी नवकार अपार्टमेंट भर्तियां भवन के समीप गीता नगर अकोला, खुशाल दिलीपराव नेमाडे, आशीष मनोहर इनकी रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों ने अलग-अलग अपार्टमेंट में रहने वाले प्लॅटों  का दरवाजो ताला तोड़कर भीतर प्रवेश कर के घर में स्थित लॉकर तोडा तथा  उसमें रहनेवाले  सोने चांदी के आभूषण एवं नकद ऐसा पुल १लाख ७ हजार ५०० का मुद्दे माल चोरी किया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस स्टेशन पुराने शहर में कलम ४५४, ३८० भादवि की धारा अनुसार अपराध दर्ज किया गया था एवं जांच को आरंभ किया गया था। स्थानीय अपराध शाखा अकोला  के पुलिस उप निरीक्षक सागर हटवार एवं उनकी टिम ने  गोपनीय जानकारी के आधार पर एवं तकनीकी विश्लेषण अनुसार अपराध में शामिल आरोपियों को खोज निकाला।पुलिस उपनिरीक्षक सागर हटवार द्वारा  जांच पथक  के साथ उत्तर प्रदेश में जाकर अपराध में शामिल आरोपी मोहम्मद रशीद उर्फ मुन्ना, मोहम्मद साहिल निवासी आवाज विकास कॉलोनी हापुड युपी, शान उर्फ शानु  मोहम्मद सलीम निवासी कांधला जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, मोहम्मद मोहसिन उर्फ काला मोहम्मद सगीर निवासी आकाश विकास कॉलोनी हापुर उत्तर प्रदेश इन्हें अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार करके इस अपराध को सामने लाया उनके पास से अपराध में चुराए गए सोने चांदी के आभूषण कीमत १ लाख ११ हजार ७८७ का मुद्दे माल एवं अपराध में उपयोग में लाई गई  वाहन क्रमांक यूपी १४ एफटी ३८१८ किमत  ५ लाख ऐसा कुल ६ लाख ११ हजार ७८७ रूपयों का  मुद्दे माल जप्त किया गया है। 
इस प्रकार अपराध को सामने लाकर अपराधी चोरों को उत्तर प्रदेश से अपने कब्जे में लेना तथा अपराध में शामिल मुद्दे माल जप्त करना ऐसी शानदार कामगिरी पुलिस अधीक्षक जी श्रिधर  इनके मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक  शैलेश सपकाल स्थानीय अपराध शाखा  अकोला , पुलिस उपनिरीक्षक सागर हटवार, पुलिस कांस्टेबल सदाशिव सुरलकर, मोहम्मद रफीक, अब्दुल माजिद, रवि इरच्छे, एजाज अहमद, रोशन पटले, साईबर के  नीलेश चाटे ने कार्रवाई को अंजाम दी।

Post a Comment

0 Comments

close