Header Ads Widget

अली पब्लिक स्कूल बालापुर में विद्यार्थियों और पालकों के लिऐ बक्शीश वितरण समारोह का आयोजन।

अली पब्लिक स्कूल बालापुर में विद्यार्थियों और पालकों के लिऐ बक्शीश वितरण समारोह का आयोजन।
बालापुर- राज माइनॉरिटी एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित अली पब्लिक स्कूल में इस शैक्षणिक वर्ष में लॉक डाउन की वजह से विद्यार्थियों के लिऐ ऑनलाइन  प्रतियोगिताओं जैसे नात प्रतियोगिता, ड्राइंग प्रतियोगिता और गतिविधि सप्ताह में बहुत सी  गतिविधियों का आयोजन किया गया था। इन सभी प्रतियोगिताओं के विजेता और इस में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिऐ बख्शीश वितरण समारोह का आयोजन आज स्कूल के ग्राउंड में किया गया था।
अभिभावक अली पब्लिक स्कूल मुफ्ती मोहम्मद अशफाक साहब कासमी की अध्यक्षता में आयोजित इस बख्शीश वितरण समारोह में जमीअते उलमा बालापुर के सचिव मौलवी बरकतुल्लाह खान साहब, डॉक्टर फैजान अंसारी साहब, मोहम्मद रफीक सर, डॉ जुबेर नदीम और सैयद मोहसिन अली मुख्य अतिथि उपस्थित थे। स्कूल की छात्र असमा समीन मोहम्मद फहीम ने कुरान का पाठ करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया जबकि अनस जोहेब जाकिर हुसैन ने दुआ पढ़ी।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले ऐवं विजेताओं को मैडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही पलकों को भी सम्मानित किया गया। लॉक डाउन की कठिन परिस्थिति में नन्हे विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा देने वाले सभी स्कूल के अध्यापिकाऔं को भी सम्मानित किया गया जिसमें प्रधान अध्यापक अलमास मोहम्मद मुजम्मिल,प्रभारी ‌फिरदौस जमाल, रिजवाना परवीन, सुमैया तस्नीम और फिरदौस अंजुम का समावेश है।मंच पर उपस्थित सभी मुख्य अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किऐ और स्कूल के बच्चों, पालकों, टीचर्स और मैनेजमेंट मेंबर्स की खूब सराहना की और मुबारकबाद पेश की।
कार्यक्रम के अध्यक्ष मुफ्ती मोहम्मद अशफाक साहब कासमी ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि लॉकडाउन में भी स्कूल द्वारा की गई गतिविधियां सराहनीय है और पलकों को चाहिऐ कि वह अपने बच्चों की शिक्षा पर खास ध्यान दे और इसके लिऐ समय निकालें।
भारी संख्या में उपस्थित पालकों और बालापुर शहर के नागरिकों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को सफल बना दिया।संचालन तौसीफ सर ऐवं आभार प्रदर्शन रिजवाना मैडम ने किया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के टीचर्स के अलावा मोहम्मद मुजम्मिल, साद महफूज, उबेद शेख और रेहाना बाजी ने प्रथम प्रयास किऐ।

Post a Comment

0 Comments

close