अकोला शहर के विभिन्न स्थानों पर पल्स पोलियो अभियान को भारी प्रतिसाद
मनपा स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर फारुख शेख ने बालक को दी पोलियो की खुराक
(सैय्यद जमीर जेके की रिपोर्ट)
मनापा के स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर फारुख शेख द्वारा बालक को 'दो बूंद जिंदगी के पोलियो' खुराक देते हुए!
इंदिरा नगर में पल्स पोलियो अभियान आंगनवाड़ी सेविका तथा आशा सेविकाओं द्वारा चलाया गया। इसमें बूथ क्रमांक 28 आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 174 भूत प्रमुख शीतल डोंगरे सदस्य शर्मा एवं नाजिया जी द्वारा बालकों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई गए तथा अभियान को सफल बनाया।
बाबासाहेब आंबेडकर वाचनालय में पोलियो बूथ लसीकरण अभियान अशोकनगर, पिंपल फेल अकोला में स्थित डॉ बाबासाहेब आंबेडकर सार्वजनिक वाचनालय मैं स्थित बुत मे अकोला राष्ट्रीय कार्यक्रम पल्स पोलिओ लसीकरण मुहिम चलाई गई। इस वक्त अशोकनगर के सामाजिक कार्यकर्ता अशोक रामटेके, आशा रामटेके उपस्थित थे ।इनके हाथों बालकों को पोलियो का डोज दिया गया एवं इसका आरंभ किया गया। परिसर में 0 से 5 वर्ष के नीचे के कोई भी बालक पोलियो डोज से वंचित ना रहे इसके लिए सामाजिक कार्यकर्ता अशोक रामटेके आशा रामटेके ने परिश्रम लिया। इसके साथ ही परिसर के नागरिको आरोग्य कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
0 Comments