Header Ads Widget

चोरों की अंतरराज्यीय टोली चढ़ी एलसीबी के हत्थे...! कुल 1 लाख 27 हजार 500 का मुद्दे माल जप्त

 चोरों की अंतरराज्यीय टोली चढ़ी एलसीबी के हत्थे...!
.......कुल 1 लाख 27 हजार 500 का मुद्दे माल जप्त 
अकोला-दिनांक १२ फरवरी को  पुलिस स्टेशन सिविल लाइन अंतर्गत आने वाले सुधीर कॉलोनी में वैष्णवी अपार्टमेंट, मधु रेसिडेंट, रामनगर में घरों में प्रवेश करके  तीन प्लॅटो  में चोरी की घटना को अंजाम दी थी। चोरो ने कुल ३२ हजार ५०० कीमत के कुल ५ मोबाइल एवं अन्य वस्तुएं चोरी  की गई । इसी तर  पुलिस स्टेशन खदान अंतर्गत आने वाले धाबेकर  नगर खड़की से  एक मोबाइल एवं लैपटॉप तथा पुलिस स्टेशन रामदासपेठ अंतर्गत आनेवाले ताहिर अपार्टमेंट अकोला से एक मोबाइल ऐसा  मुद्दे माल चोरी गया था।  इस अपराध को सामने लाने के लिए स्थानीय अपराध शाखा अकोला  द्वारा पथक  नियुक्त किया गया था।  जिसके चलते १५ फरवरी २०२१ को इस पथक को मिली गोपनीय जानकारी  के आधार पर  आरोपी सिराननिवी पिता नारायण   निवासी गुड्डीट्ट तामिलनाडू, कुप्पन पिता कांगान वेलुरे तामिलनाडू इन २ आंतराज्यीय चोरो को गिरफ्तार करके  आरोपियों का उपरोक्त अपराधों निष्पन्न होना का तपतीश मे सामने आया।  उनके पास से पुलिस स्टेशन खदान में दाखिल  शिकायत ४५४, ४५७, ३८० भादवी अनुसार अपराध दर्ज किया गया था।  एचपी कंपनी का लैपटॉप एक सैमसंग कंपनी का एंड्राइड मोबाइल पुलिस स्टेशन रामदासपेठ अकोला में गुम होने की शिकायत दर्ज की गई थी।वहां पर  कलम ३८० भादवी अनुसार अपराध दर्ज किया गया था। उसी तरह  सैमसंग कंपनी का एंड्राइड मोबाइल चोरी होने की शिकायत  सिविल लाइन अकोला मे भी  दर्ज की गई थी।  जिसके चलते कलम ४५४, ४५७, ३८० भादवी अनुसार अपराध किया गया था। आरोपीयों के पास से विभीन्न वंâपनीयों के  मोबाइल कुल १लाख २७ हजार ५०० का मुद्दे पाल  जप्त किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जी श्रीधर, सहायक पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका राउत के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के  पुलिस निदेशक शैलेश सपकाल  के आदेश अनुसार पुलिस उपनिरीक्षक सागर हटवार, नरेंद्र पद्मने  ने पुलिस कर्मी सदाशिव सुरळकर, नितिन ठाकरे दशरथ बोरकर मोहम्मद रफी, अब्दुल माजीद, एजाज अहमद, रवि इरछे, शंकर डाबेराव, स्वप्निल खेड़कर, मोहम्मद नफीस ,अनिल रोठड,  विजय कामले, रवि पालीवाल सुशील खंडारे रोशन पटले  तथा साइबर के गणेश सोनोने द्वारा अंजाम दिया।

Post a Comment

0 Comments

close