अकोला एम आई एम महासचिव चांद खान द्वारा मतदाता सूची पंजीयन शिविर का आयोजन
सप्ताह में 2 दिन मतदाता पंजीयन शिविर- चांद खान
अकोला-ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लेमीन एमआईएम अकोला महासचिव चाँद खान की ओर से ऑनलाइन नए इलेक्शन कार्ड कैम्प का आयोजन किया गया था। इस सराहनीय कार्य परिसर में प्रशंसा की जा रही है। यह शिविर रहीम सेठ के ग्राउंड सोनटक्के प्लॉट में किया गया है। ये कैम्प हर मंगल और बुध के दिन आयोजित की जाएंगी। ख़्वाजा नगर, कल्याण वाड़ी, दाता चौक, सोनटक्के प्लॉट, प्रभाग न 17 के नागरिकों की सुविधा के लिए रखा गया है। सोनटक्के प्लॉट के सभी नागरिक इस न्यू ऑनलाइन इलेक्शन कार्ड कैम्प का लाभ ले ऐसी अपील एम आई एम के अकोला महासचिव चांद खान ने की। जब तक पूरे सोनटक्के प्लॉट के नौजवानों के नाम वोटर यादी में दर्ज नही होंगे तब तक ये कैम्प हर हफ्ते लिया जाएगा ऐसा भी महासचिव चाँद खान ने कहा। इलेक्शन यादी में अपना नाम ज़रूर दर्ज करवाये। इस वक्त आगे बोलते हुए जानकारी दी गई की आप का लड़का या लड़की की उम्र 01 जनवरी 2021 तक 18 साल हो गई है तो वो ही मतदान यादी में नाम दर्ज कर सकते हैं। कैम्प में ऑपरेटर हसनैन शेख,, मो, शाहरुख, खिज़र आलम, रिज़वान खान, तहसीन रज़ा, बाबा भाई,,यूसुफ खान, का अहम योगदान रहा।
0 Comments