Header Ads Widget

जिले में कोरोना स्थिती का पालक सचिव सौरभ विजय ने लिया जायजा...! घुमंतू स्वॅब संकलन का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

जिले में कोरोना स्थिती का पालक सचिव सौरभ विजय ने लिया जायजा
घुमंतू स्वॅब संकलन का  जिलाधिकारी ने  किया निरीक्षण
 संपादक सैयद जमीर जेके
अकोला-जिले मे विगत सप्ताह भर से कोरोना मरीजो की संख्या मे वृध्दी हुई है। जिसके मद्देनजर कोरोना खतरा अकोला जिले मे और बढ गया है। सरकारी वैद्यकीय महाविद्यालय मे स्थित प्रयोगशाला से शाम ५ बजे तक की प्राप्त रिपोर्ट अनुसार  ४९२ रिपोर्ट  प्राप्त हुई। उसमे से ३३३ लोगो की रिपोर्ट  निगेटीव्ह तथा  १५९ लोगो की रिपोर्ट  पॉझिटीव्ह  मिली है। इसबिच राहत भरी खबर यह रही के, ९९ लारेगो को   डिस्चार्ज दिया गया है। ऐसी जानकारी जिला मेडिकल कॉलेज एवं सरकारी अस्पताल से प्राप्त हुई है।  
बतादे की, जिले में कोरोना संक्रमण की व्याप्ति बड़ी है इस संदर्भ में प्रशासन सतर्क  हुआ है। जिसके चलते विभिन्न उपाय योजना चलाई जा रही है।  उसी के अनुरूप दूरदृश्य प्रणाली द्वारा पालक सचिव सौरव विजय ने जायजा लिया। इसवक्त  जिलाधिकारी जितेंद्र पापलकर, मनपा आयुक्त नीमा अरोरा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौरव कटियार, निवासी उपजिलाधिकारी संजय खडसे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी सुरेश आशोले, मनपा वैद्यकीय अधिकारी फारूक शेख, अपर पुलिस अधीक्षक मोनिका राउत तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।इस वक्त कोरोना संक्रमण प्रतिबंधात्मक उपाय योजना पर जायजा लिया गया। मास्क  का उपयोग नहीं करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई करके मास्क  का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग एवं बार बार  हाथ धोने संबंधी  नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए। कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश करके रैपिड, आरपीटीएस बढ़ाई जाए तथा विलगीकरण  किए गए मरीजों को नियमों का पालन करते हैं या नहीं इस और ध्यान देकर सरकारी अस्पताल में भर्ती करके उन पर उपचार करे। ं बाजार एवं गर्दी के स्थानों पर पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाए तथा कोरोना संबंधी जनजागृती करने की  सूचना दी गई।
घुमंतू स्वॅब संकलन का  जिलाधिकारी ने  किया निरीक्षण
कोरोना वायरस के संक्रमण पर रोकथाम लगाने के लिए जिले में विशेष पदकद्वारा संकलन किया जा रहा है । जिसका जिलाधिकारी जितेंद्र पापलकर ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में दुय्यम निबंधक कार्यालय में घुमंतू स्वब संकलन केंद्र को भेट देकर उसका निरीक्षण किया।
नागरिकों ने मास्क का उपयोग, सामाजिक दूरी एवं हाथों को धोना इन नियमों का पालन करने की अपील भी की गई। मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। २९ स्थानों को जिला प्रशासन ने सतर्कता के रुप मे सुनिश्चित किया है। ऐसी सभी स्थानों पर घुमंतू केंद्र स्वब संकलन करेंगा
ऐसी जानकारी जिलाधिकारी पापलकर ने दी। इस वक्त मनपा आयुक्त निमा अरोरा, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौरभ कटियार, निवासी उपजिला अधिकारी संजय खडसे, अपर पुलिस अधीक्षक मोनिका राउत, प्रांत अधिकारी निलेश अपार तथा अन्य अधिकारी
उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

close