Header Ads Widget

मास्क का उपयोग नहीं करने वालों पर हुई कार्रवाई...!वसूला प्रत्येकी 200 रुपए का जुर्माना.....!

मास्क का उपयोग नहीं करने वालों पर हुई कार्रवाई...!
वसूला प्रत्येकी 200  रुपए का जुर्माना.....!
अकोला- जिले में फिर एक बार कोरोना का संक्रमण बड़ा है। विगत सप्ताह भर से  संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है।   शहर में दिनोंदिन पॉजिटिव मरीजों की संख्या में वृद्धि होती हुई दिखाई दे रही है उस पर उपायोजना के रूप में नागरिकों ने मास्क का उपयोग करना आवश्यक है। किंतु शहर में बगैर मास्क के फिरने वाले नागरिकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की मुहिम पहले से शुरू है। उसे अब और प्रभावी रूप से चलाने के लिए  पुलिस प्रशासन, मनपा प्रशासन एवंं जिला प्रशासन प्रयास कर रहा है।   इसी के मद्देनजर अकोला जिलाधिकारी कार्यालय के सामने बगैर मास्क के दुपहिया सवारों पर कार्रवाई की गई।  जिसमें प्रत्यय की ₹200 जुर्माना वसूला गया।
 बता दें कि, मनपा प्रशासन द्वारा विभिन्न पथको की निर्मिती की गई है। मास्क का उपयोग नहीं करने वाले व्यक्ति को ₹200 का जुर्माना  पथक द्वारा लगाया जा रहा है। मंगल कार्यालय अथवा लॉन्स में शादी समारोह अन्य कार्यक्रमों में 50 व्यक्ति से ज्यादा व्यक्ति दिखाई देने पर संबंधित मंगल कार्यालय एवं लांन्स के मालिक को ₹5000 जुर्माना लगाया जाएगा। ऐसी जानकारी एक पत्रक द्वारा मनापा आयुक्त ने दी है। मनपा आयुक्त नीमा अरोरा द्वारा संपूर्ण अकोला परिसर में विभिन्न पथको का  गठन किया गया है।  जिसमें पूर्व झोन, पश्चिम झोन, उत्तर झोन, दक्षिण झोन, ऐसे झोन निहाय पथको द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी के साथ पुलिस प्रशासन भी बगैर मास के घूमने वाले मनचलों पर कार्रवाई करती हुई नजर आ रही है। तथा नागरिकों से जिला प्रशासन, मनाबा प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा यह अपील की गई है कि कोरोना नियमों का पालन करते हुए मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तथा हाथों को बार-बार  धोया जाए। किंतु नागरिक धड़ल्ले से बगैर मास्क पहने रास्तों पर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। पैसों पर लगाम लगाने के लिए मनपा प्रशासन समेत पुलिस प्रशासन भी जुर्माना की कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

close