महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा: कक्षा 12 वी एवं 10 का टाइम टेबल हुआ जारी
(साभार TV9 भारतवर्ष)
अकोला- महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (Maharashtra State Board Of Secondary And Higher Secondary Education) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है. महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं एचएससी की परीक्षा 23 अप्रैल से 29 मई और 10वीं एसएससी की बोर्ड परीक्षाएं 29 अप्रैल से 20 मई के बीच कराई जाएंगी. 10वीं और 12वीं का पूरा टाइमटेबल महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.mahahsscboard.in पर जारी किया गया है
Maharashtra SSC HSC Exam 2021 Time Table ऐसे करें डाउनलोड
स्टूडेंट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर अपना टाइम टेबल चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.
SSC Apr/May 21 tentative Time table
Hsc Apr-May-21 Vocational (revised course) Tentative Time Table
Hsc Apr-May-21 Vocational (old course) Tentative Time Table
HSC Apr-May-21 General & Bifocal (old course) Tentative Time table.
HSC Apr-May-21 General & Bifocal (revised course) Tentative Time table.
महाराष्ट्र बोर्ड ने एक नोटिस भी जारी किया है जिसमें स्टूडेंट्स को किसी भी सोशल मीडिया या अन्य किसी प्लेटफ़ॉर्म पर प्रचारित टाइम टेबल पर विश्वास न करने की सलाह दी गई है. साथ ही यह भी कहा है कि वे संबंधित स्कूल द्वारा उपलब्ध कराई गई परीक्षा डेट शीट को ही स्वीकार करें.
ये हैं प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीख
महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने बताया कि एचएससी की प्रैक्टिकल परीक्षा 1 अप्रैल से 22 अप्रैल तक ली जाएगी. जबकि एसएससी की प्रैक्टिकल परीक्षा 09 अप्रैल से 28 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी.
कब आएगा रिजल्ट?
महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा 2021 का रिजल्ट जुलाई-अगस्त में जारी किया जाएगा. महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी (12वीं) का रिजल्ट जुलाई के अंतिम सप्ताह में और महाराष्ट बोर्ड एसएससी (10वीं) का रिजल्ट अगस्त के अंतिम सप्ताह में जारी किया जाएगा.
0 Comments