हुसैनी मेमोरियल सोसायटी का इस्तेमाई शादियों का सफल आयोजन
23 जोड़े बने निकाह के पाक बंधन में.....!
अकोला-ं स्थानीय अकोट फैल औरंगजेब कॉलनी स्थित सज्जाद हुसैन पंâक्शन हॉल मे हुसैनी मेमोरियल वेल्पेâयर सोसायटी द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लगातार १६ वर्षोे से सोसायटी इज्तेमाई शादियों का सफल आयोजन करते हुए आ रही है। इस वर्ष इज्तेमाई शादियों मे कोविड-१९ के कारण सभी नियमों का पालन करते हुए बारातियों की संख्या को सीमित कर दिया गया था। निकाह का आरंभ हाफिज अनवर अहमद के तिलावते कुरान से किया गया। हुसैनी मेमोरियल सोसायटी के अध्यक्ष हाजी सज्जाद हुसैन साहब ने सोसायटी द्वारा किए जाने वाले उपक्रमों की जानकारी देते हुए इज्तेमाई शादियों का महत्व बताया और शादी में खर्च होने वाली रकम बचाकर अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए इस्तेमाल करने की अपील भी की। इस अवसर पर मौलवी तुफैल नदवी साहब, मौलवी युसूफ अली मजाहारी साहब, इन्होंने बयान किया। मौलवी मुजफ्फर अली मजाहिरी ने दुआएं की।
कारी हाफिज इरफान कासमी इमाम व खतिब मोमिनपुरा मस्जिद इन्होंने निकाह पढ़ाया। वकील मोहम्मद मुजफ्फर साहब मजाहरी और गवाह की जिम्मेदारी मौलवी ताहिर साहब, अब्दुल कुद्दुस, मोहम्मद सादिक साहब ने अंजाम दी। इज्तेमाई शादियों में प्रमुख अतिथि के रूप में पार्षद डॉ जीशान हुसैन, पार्षद इकबाल सिद्दीकी, पार्षद रहीम पेंटर, पार्षद मोहम्मद नौशाद, समाज सेवक जमीर भाई बर्तन वाले,समाजसेवक आसिफ खान, पार्षद इरफान भाई, समाजसेवक मोईन खान उर्फ मौंटू भाई आदि प्रमुखता से उपस्थित थे। इस सामूहिक निकाह को सफल बनाने में आयोजन समिति के इश्तियाक हुसैन, अरशद हुसैन, अफजल हुसैन, मुकीम शहजाद, कमाल सिद्दीकी उर्फ पाशु भाई, हाजी मोहम्मद इब्राहिम टाटा, जफर खान इसी तरह हुसैनी परिवार से अजहर हुसैन, अंजार हुसैन, तैमूर हुसैन, अकरम हुसैन, अहमद हुसैन,शाहजेब हुसैन, औरंगजेब हुसैन, जव्वाद हुसैन, तबरेज हुसैन,अफाक हुसैन आदि हुसैनी परिवार के साथ अल्ताफ हुसैन वंâपनी के अनीस खान, मुबीन खान, फारूक अंसारी, साजिद खान, रेहान खान, मोहम्मद हुसैन, हमाल कामगार असोसिएशन के सभी लोगो अथक प्रयास किया गया।
0 Comments