डाॅ. एजाज़ अहमद को जि.प सिईओ व्दारा "कृतिशिल शिक्षक" के रूप में किया गया सम्मानित
अकोला :शिवनी जिल्हा परिषद उर्दू उच्च प्राथमिक शाला में कार्यरत पदवीधर अध्यापक डाॅ. एजाज अहमद अब्दुल समद को अकोला जिल्हा परिषद मुख्यकार्यकारी अधिकारी सौरभ कटयार के हाथों , कोरोना काल में राज्यभर के विद्यार्थीयों के लिए वर्कशिट तयार करने के लिए कृतिशिल शिक्षक प्रमाण पत्र देकर सम्मानीत किया गया।LEF महाराष्ट्र ,जिल्हा शिक्षण व प्रशिक्षण संस्था (डाएट) अकोला तथा जिल्हा परिषद अकोला के संयुक्त रूप से कृतिशिल शिक्षक प्रमाण पत्र वितरण समारंभ का आयोजन हाल ही में किया गया था। साहित्यिक,कवी, लेखक, समीक्षक,एवं स्तंभ लेखक,विद्यार्थी प्रिय अध्यापक डाॅ. एजाज़ अहमद का समावेश जिल्हे के शिक्षा क्षेत्र में अपने काम से मुकाम बनाने वाले अध्यापक के रूप में होता है। डाॅ.एजाज़ अहमद उर्दू के अलावा हिंदी, मराठी, और इंग्लिश में भी लिखते हैं। इन चारों भाषाओं के लेखक के रूप में भी उनका अच्छा नाम है। अपनी प्रतिभा से उन्होंने अन्य क्षेत्रों में भी लोहा मनवाया है। विद्यार्थी व समाज के लिए वह सदा नए नए उपक्रमों का आयोजन करते रहते है ।
कोविड 19 के समय शाला बंद मगर शिक्षा जारी, उपक्रम के तहत हर महीने महाराष्ट्र शासन जिल्हा शिक्षण व प्रशिक्षण संस्था अकोला के मार्गदर्शन मे हर महीने जिल्हाभर के तकरीबन एक हजार अध्यापकों के लिए ऑनलाइन शिक्षण परिषद मे तज्ञ मार्गदर्शक की भूमिका निभा रहे है।
विगत कई वर्षों से डाॅ. एजाज़ अहमद समाज में अभियान चलाकर शिक्षा के प्रति लोगों को जगा रहे हैं ।उन्हे कृतिशिल शिक्षक प्रमाण पत्र मिलने पर उनका कौतुक हो रहा है ।जिल्हा परिषद उर्दू शाला शिवणी के प्रधान अध्यापक श्री गुलाम गौस सर तथा सभी अध्यापक तथा शाला व्यवस्थान समिती की ओर से स्वागत किया गया। वितरण समारंभ में मा.मुख्यकार्यकारी अधिकारी सौरभ कटयार के अलावा डाएट अकोला के प्राचार्य डाॅ.समाधानजी डुकरे सर, तथा सभी विषय सहाय्यक तथा कृतिशिल शिक्षक प्रमाण पत्र प्राप्त शिक्षक उपस्थित थे। धरातल पर कार्य करने वाले परिश्रमी , कर्तव्यनिष्ठ अध्यापक डाॅ. एजाज अहमद को सम्मानीत किए जाने से उन के संबंधी तथा मित्र परिवार विद्यार्थी व पालकों में खुशी का माहोल है ।
.
0 Comments