Header Ads Widget

शाला एवं कॉलेज परिसर में गुटके की बिक्री करने वालों पर दहशतवादी पथक की धड़ाकेबाज कार्रवाई......! 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

शाला एवं कॉलेज परिसर में गुटके की बिक्री  करने वालों पर दहशतवादी पथक की धड़ाकेबाज कार्रवाई

8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
अकोला- दहशतवाद विरोधी पथक को मिली जानकारी अनुसार अकोला शहर के शाला एवं कॉलेज परिसर में पान पट्टी पर कुछ व्यक्ति यह अवैध रूप से प्रतिबंधित गुटखा सिगरेट की बिक्री कर रहे हैं। इस खबर के आधार पर छापामार कार्रवाई करते हुए सौरभ राजेंद्र वर्मा निवासी राधाकिशन प्लाट, ओमप्रकाश घुलचंद  मेहता पारस पान सेंटर, निवासी खोलेश्वर, ब्रिजपालसिंह ठाकुर, सतीश खेरा मिश्रा, उमेश जमनाप्रसाद सोनार, नितेश लक्ष्मण कनौजिया, अरुण माधवजी कामले, सुशील घनश्याम तिवारी, उपरोक्त पान टपरी चालकों के पास से बगैर परमिशन के अवैध रूप से प्रतिबंधित गुटखा विमल, सितार, मानिकचंद व आरएमडी तथा  सुगंधित  तंबाकू  ऐसा बड़ी मात्रा में गुटका बरामद किया गया है। जो कुल मिलाकर ₹1 लाख 50 हजार है।  गुटका मिलने से उनके खिलाफ गुटखा एवं कोटपा कायदे के अनुसार अपराध दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक जी श्रीधर के मार्गदर्शन में विरोधी पथक के प्रमुख विलास पाटिल एवं उनकी टीम ने की।

Post a Comment

0 Comments

close