Header Ads Widget

मिक्सोपॅथी निर्णय के निषेध में दो दिवसीय उपोषण का समापन

मिक्सोपॅथी निर्णय के निषेध में दो दिवसीय उपोषण का समापन 
अकोला-सीसीआयएम अर्थात सेंट्रल कौन्सिल ऑफ इंडियन मेडिसीन इस आयुर्वेदिक शिक्षा एवं व्यवसाय नियमन करनेवाली संस्था ने आयुर्वेदिक शिक्षा प्राप्त स्नातकवर्ग को आधुनिक वैद्यक शास्त्र की  शल्यक्रिया करने की इजाजत   देने के निर्णय के निषेधार्थ आयएमए व मेडिकल स्टूडंट नेटवर्क के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय आयएम्ए में चल रहे   दो दिवसीय संखली अनशन का बुधवार को साय.समापन किया गया. स्थानीय सिव्हिल लाईन परिसर के आयएमए प्रांगण में आयोजित अनशन में आयएमए व मेडिकल स्टडंट नेटवर्क के बहुसंख्य वैद्यकीय वर्ग ने सहभाग लेकर अपना सामूहिक निषेध व्यक्त किया.प्रथम दिन पर इस अनशन में आयएमए के बहुसंख्य वैद्यकीय वर्ग ने उत्स्फूर्त सहभाग लेकर अनशन किया.द्वितीय दिन में मेडिकल स्टडंट नेटवर्क के बहुसंख्य विद्यार्थीयो ने सहभागी होकर हाट में  घोषणाओं का फलक लेकर इस प्रस्तावित निर्णय का निषेध किया.आयएमए व मेडिकल स्टडंट नेटवर्क का आयुर्वेद को विरोध न होकर उस क्षेत्र के तज्ज्ञांने उनका वैद्यक शास्त्र छोड़कर आधुनिक वैद्यक शास्त्र में आकर शल्याक्रिया करने के निर्णय को सही मायने में विरोध होने की बात निवेदन कही है.सामाजिक अंतर निभाते संपन्न  इस दो दिवसीय अनशन में आय एमए के अकोला इकाई अध्यक्ष डॉ.कमलकिशोर लढ्ढा,सचिव डॉ.अमोल केळकर,डॉ.पराग डोईफोडे तथा मेडिकल स्टडंट नेटवर्क के आदित्य लांडे, किशॊर गणोरकर,ऋषिकेश भडांगे, प्राची नगराळे, वैभव देशमुख,रोहित चन्नावार, उत्तकर्ष सोनवणे,स्वप्नील देशमुख,शौनक जोशी,पूजा अग्रवाल,गौरव जाधव,मित कोठारी,ऋषिकेश राठोड आदि शा.वै.महा.के वैद्यकीय विद्यार्थी,आयएमए व मेडिकल स्टडंट नेटवर्कके पदाधिकारी उपस्थित थे.

Post a Comment

0 Comments

close