जिल्हा कारागृह में कपड़ा बैंक द्वारा स्वेटर वितरित किऐ गऐ
फ्लाइंग कलर्स एजुकेशन फाउंडेशन सराहनीय उपक्रम...!
अकोला दि १ फरवरी शहर की प्रसिद्ध संस्था फ्लाइंग कलर्स एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित कपड़ा बैंक द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को स्वेटर वितरित करने की मुहिम चल रही है। इसी संदर्भ में जिल्हा कारागृह में भी कैदियों के लिऐ स्वेटर वितरित किऐ गऐ। कपड़ा बैंक कोऑर्डिनेटर अब्दुल रहीम और रियाज खान ने बताया कि अब तक कपड़ा बैंक से इस साल की सर्दी के मौसम में ५०० से अधिक गर्म कपड़े वितरित किऐ जा चुके हैं। कपड़ा बैंक सेंटर, मोमिनपुरा से गरीब और जरूरतमंद लोगों को कपड़े भी दिऐ जाते हैं। जो लोग अपने अच्छे कपड़े गरीबों को देना चाहते हैं वह रोटी बैंक/कपड़ा बैंक सेंटर, मोमिनपुरा पर लाकर जमा करा सकते हैं।
इस मौके पर जिल्हा कारागृह कारागुरु के अधीक्षक अध्यक्ष सदाफुले, नौशाद शेख साहब के साथ संस्था अध्यक्ष डॉ जुबेर नदीम, रियाज खान साहब और डॉ मुजाहिद अहमद मौजूद थे।
0 Comments