महाराष्ट्र पत्रकार संघ के कार्यक्रम में डॉ.संतोष बजाज का हुआ सत्कार
नासिक परिक्षेत्र के विशेष पुलिस महानिरीक्षक प्रतापराव दिघावकर की थी विशेष उपस्थिती
अकोला -महाराष्ट्रके सुप्रसिद्ध देवस्थान शनिक्षेत्र मंदिर नस्तनपुर, जि.नासिक में महाराष्ट्र पत्रकार संघका सत्कार समारंभ का कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संतोष बजाजका नासिक परिक्षेत्र विशेष पुलिस महानिरीक्षक प्रतापराव दिघावकर के हाथों सत्कार किया गया ।
इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में नासिक परिक्षेत्र विशेष पोलिस महानिरीक्षक प्रतापराव दिघावकर थे। तो अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संतोष बजाज , नासिक जिल्हा पुलिस अधिक्षक सचिन पाटिल ,एवं आंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग राष्टीय मुंख्य संगठन महासचिव महंत श्रीयोगी भूषणनाथ महाराज ,राष्ट्रीय मुख्य महासचिव अशोक छाबडिया की उपस्थितीमें जीवन गौरव पुरुस्कार, सर्वोत्कृष्ट संपादक पुरुस्कार, गुरुवर्य पुरुस्कार, सर्वोत्कृष्ट पत्रकार पुरुस्कार जैसे अन्य कई पुरुस्कार वितरण किये गये।इस कार्यक्रम के लिये महाराष्ट्र राज्यसे शैकड़ो पत्रकारो की उपस्थिती थी।इसवक्त महाराष्ट्र पत्रकार संघ राज्यध्यक्ष विलासराव कोडेकर,डॉ संतोष बजाज ,प्रतापराव दिघावकर आदीं लोगोने अपने विचार रखें।इस अवसर पर विलास कोडेकर ने प्रास्ताविक किया तो सुनील पोल ने आभार व्यक्त किये । और कार्यक्रम सफल बनाने के लिये अभिषेक वालेकर अँड मित्र मंडल ने परिश्रम लिये।
0 Comments