Header Ads Widget

पानी फाऊंडेशन की ‘समृद्ध गाव स्पर्धा’...! ग्राम की समृध्दि के लिए गाववासी मिलकर कार्य करें-जिलाधिकारी पापलकर

पानी फाऊंडेशन की ‘समृद्ध गाव स्पर्धा’
ग्राम की समृध्दि के लिए गाववासी मिलकर कार्य करें-जिलाधिकारी पापलकर
अकोला- गांव वासियों ने आपस के मतभेदों को भुलकर गाव की  समृद्धी के लिए एकसाथ आकर गाव के  शाश्वत विकास मे अपना  योगदान दे ऐसी अपील  जिल्हाधिकारी जितेंद्र पापलकर ने की। पानी  फाऊंडेशन की ओर से आयोजित समृद्ध गाव स्पर्धा आयोजित की गई है। इस स्पर्धा मे जिले के   बार्शी टाकळी व अकोट इन तालुकों के ७७ ग्राम  सहभागी हुए है। उसके मद्देनजर स्थानीय  जिल्हाधिकारी कार्यालय के  नियोजन सभागृह मे तहसिलदार, गटविकास अधिकारी, ग्रामसेवक, तलाठी, सरपंच, कृषि सहाय्यक आदी का  प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। इसवक्त   विधानसभा सदस्य विधायक  हरिष पिंपळे, उपजिल्हाधिकारी रोहयो बाबासाहेब गाढवे, उपविभागीय अधिकारी अकोट एस.एस. देशपांडे, पानी फाऊंडेशन के  प्रमुख मार्गदर्शक नामदेव नन्नावरे,  विभागीय समन्वयक सुभाष नानावटे, तालुका समन्वयक संघपाल वाहुरवाघ, कनिष्ठ अभियंता रोहयो गूंज राठोड आदी उपस्थित थे।इसवक्त उपस्थितों को गाव के कुए का स्तर  मोजमाप, जलव्यवस्थापन , कुटुंबनिहाय उत्पन्न वृध्दी,  मृदा व जलसंधारण, पौष्टिक घास का  कुरण तयार करना, वृक्षारोपन एवं जंगलरोपन, मिट्ट्टी ऐसे विभीन्न विषयों की  जानकारी दी गई। 
गाव के विकास के लिए  पानी फाऊंडेशन द्वारा आयोजित की गई स्पर्धा के  निकष पुरे करने के लिए गाववासियों ने एकसाथ मिलकर कार्य करना आवश्यक है। गाव मे अगर एकता हुई तो यकीनन गाव का विकास होता है। गाव मे एकता निर्माण होकर गाव के लिए कार्य करना यह गाव का हमारे पर रहनेवाला कर्ज पेâडने का अवसर मिलता है। पानी के लिए कार्य करना यह हमारे देश को निर्माण करने का कार्य है, ऐसे शब्दों मे विधायक  हरिष पिंपले ने  मार्गदर्शन किया। इस प्रशिक्षण के सफलता के लिए   महेंद्र दामोदर, विद्या अकोडे, मनिष महल्ले व अन्य कर्मियों ने अथक  परिश्रम लिया।

Post a Comment

0 Comments

close