प्रशासन एवं नागरिकोंके सहकार्यसे ही सभी समस्याये हल होगी --रश्मीताई अवचार
अकोला ---महिलांओने सक्षमीकरनके दृष्टीसे काम किया तो कोई भी प्रकारकी समस्या हल करना मुश्किल नही हैं।उसके लिये केवल प्रशासन और नागरिको में समनवय होना जरूरी हैं।ऐसे विचार नगरसेविका सौ रश्मीताई अवचार ने रखे ।वो अकोला जिल्हा सेवा समिती द्वारा आयोजित मकरसंक्रांतके उपलक्ष्यमें हलदी कुंकूम कार्यक्रममें प्रमुख मेहमान के रूप में बोल रही थी।
अकोला जिल्हा सेवा समिती द्वारा हरसाल विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा हैं। इसमें स्व विनयकुमार पराशर के कार्यकी यादें ताजी रखने के लिये समाजसेवा के अग्रस्थान पर रहनेवाले व्यक्तींओ का सत्कार किया जाता हैं।इससाल कोविड की वजह से कोई भी कार्यक्रम नही लियेगये ।इसलिए महिलांओके लिये हलदीकुंकूम कार्यक्रमका आयोजन किया गया था। इसी कार्यक्रममे पूर्व नगरसेविका सौ पुष्पा गुलवाडे ने सौ रश्मीताई अवचार को शाल और श्रीफल देकर सत्कार किया ।
इस कार्यक्रमका प्रास्ताविक अकोला जिल्हा सेवा समिती सचिव महादेवराव हुरपडे ने किया ।उन्होंने बताया कि समिती द्वारा किये सत्कार समारंभमें के 3 व्यक्तींओ को पदमश्री पुरस्कार मिले यही खास बात है।
कार्यक्रमके लिये जनता बँक संचालिका प्रतिभाताई जानोळकर, समाजसेविका झिंगुबाई बोळके,सुमित्राताई निखाडे,सुमनताई भालदाने,माधुरी काळबागे, चंद्रकला गवई, शारदा सरनाईक , सुष्माताई शेंगोकार , पुष्पाताई पोझी, मंगला थोरात, कुसुम हरणे, मधुकर गुलवाडे, राम शेंगोकार , रेखाताई वाकडे, चंद्रप्रभा फुलारी, आदींकी उपस्थिती थी ।
0 Comments