अकोला में बढ़ते कोरोना के मामले....!
संभागीय आयुक्त ने लिया हालात का जायजा
प्रतिबंधात्मक उपाययोजना सख्ती से लागू करें- आयुक्त- संभागीय पीयूष सिंह
अकोला- कोरानी फिर अकोला में अपने पैर पसारे हैं जिले में पिछले 2 से 3 दिनों में मरीजों की संख्या में रूप दी हुई है।इसी के मद्देनजर जिले मे कोरोना वायरस संक्रमण की मौजूदा स्थिती एवं उपाय योजना पर संभागीय आयुक्त ने लिया जाएजा। कोविड मरीजो की संख्या मे वृध्दी लगातार होती जा रही है। इसी के मद्देनजर जिले के सभी विभागों ने कोविड प्रतिबंधात्मक उपाययोजना करके मास्क का उपयोग, सामाजिक दुरी एवं हाथों को स्वच्छ करना इन त्रिसूत्रीय नियमो को बारीकी से अमलबारी करें। तथा कोविड मरीजो के संपर्क के लोगो की तलाश करके जांच के प्रमाण बढाने के निर्देश संभागीय आयुक्त पियुष सिंह ने दिए। जिल्हाधिकारी कार्यालय के नियोजन भवन मे आयोजित बैठक मे वह बोल रहे थे।
इसवक्त जिल्हाधिकारी जितेंद्र पापलकर, मनपा आयुक्त निमा अरोरा, पुलिस आयुक्त जी. श्रीधर, जिल्हा परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौरभ कटीयार, शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. मिनाक्षी गजभीये, जिल्हा शल्य चिकित्सक डॉ. राजकुमार चव्हाण, वैद्यकीय महाविद्यालय के उपअधिष्ठाता डॉ. कुसूमाकर घोरपडे, उपजिल्हाधिकारी मुकेश चव्हाण, उपविभागीय अधिकारी निलेश अपार, वैद्यकीय महाविद्यालय के अधिक्षक श्यामकुमार सिरसाम, मुख्याधिकारी व आरोग्य अधिकारी आदी उपस्थित थे।इसवक्क्त विभागीय आयुक्त ने जिला एवं ग्रामीण परिसर के मरीजो की संख्या मे वृध्दी, मौत की संख्या मे वृध्दि इस संदर्भ मे जाएजा लिया गया।
होम आयसोलेशन मे रहनेवाले व्यक्तीयों के पास से कई बार नियमों का पालन नही किया जाता है। ऐसे लोगो से संक्रमण का धोका बढने की संभावना रहती है ऐसे लोगो पर आवश्यक वह कार्यवाही करें। तथा होम आसोलेशन करते समय उनके पास स्वतंत्र्य व्यवस्था है इसकी शाश्वती करके उन्हें आयसोलेशन करें।
विगत कुछ दिनों मे जिले मे बढ रहे मरीजो की संख्या पर उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए मरीजो की तलाश करके मरीजो के संपर्कâ मे रहनेवाले लोगो की तलाश करने को कहा। इसके लिए विशेष मुहिम चलाकर आरटीपीसीआर व रॅपिड टेस्ट का प्रमाण बढाने की सूचना उन्होंने दी। अक्टीव्ह मरीजो की संख्या कम करने के लिए आवश्यक वह सभी उपाययोजना बारीकी से करने के निर्देश विभागीय आयुक्त ने संबंधीतो को दिए। इसवक्त संभागीय आयुक्त ने टीकाकरण मुहिम को चलाकर उसमे निर्माण होनेवाले शंकाओं का निराकरण करके उन्हें सफल बनाने के निर्देश दिए।
0 Comments