Header Ads Widget

अकोला बार असो. के चुनाव.....! अधि. जाधव अध्यक्ष, अधि. देशमुख उपाध्यक्ष, अधि. भाकरे महिला उपाध्यक्ष, अधि. शुक्ला जनरल सेक्रेटरी ने मारी बाजी

अकोला बार असो. के चुनाव.....!
अधि. जाधव अध्यक्ष, अधि. देशमुख उपाध्यक्ष, अधि. भाकरे महिला उपाध्यक्ष, अधि. शुक्ला जनरल सेक्रेटरी ने मारी बाजी
अकोला-अकोला बार असोसिएशन मे शुक्रवार को अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष, जनरल सेक्रेटरी इन पदों के चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमे अकोला बार असोसिएशन के अध्यक्ष  पद के रूप मे विजय जाधव इन्होंने जीत हासील की। बतादे की, अकोला बार असोसिएशन के चुनाव मे अध्यक्षपद के लिए अधि. राजेश  जाधव, अधि. विजय गोयनका उपाध्यक्ष पद के लिए अधि. अनुप देशमुख, अधि. सुमित बजाज, महिला उपाध्यक्ष पद के लिए अधि. संगिता भाकरे, अधि. सुनिता कपिले,तथा जनरल सेव्रेâटरी पद के लिए अधि. धिरज शुक्ला,अधि. जयेश गावंडे,अधि. राहुल वानखडे आदी लोग चुनाव मैदान मे उतरे थे।इस चुनाव मे १ हजार १९४ एवं वकीलों मे से १ हजार १० वकिलों ने  मतदान के कर्तव्य को निभाया।सुबह मतदान होने के बाद दोपहर मे मतगणना की गई। इसमे अध्यक्षपद के लिए अधि. राजेश जाधव ने ७१३ तो अधि.विजय गोयनका इन्होंने २९१ वोट प्राप्त किए तथा उपाध्यक्षपद के लिए अधि. अनुप देशमुख इन्होंने ५९७ तो अधि. सुमित बजाज इन्होंने ४०७ वोट प्राप्त किए।महिला उपाध्यक्ष पद के लिए अधि. संगिता भाकरे इन्होंने ५२२ तो अधि. सुनिता कपिले इन्होंने ४८९ वोट प्राप्त किए। उसी प्रकार जनरल सेव्रेâटरी पद के लिए अधि. धिरज शुक्ला इन्होंने ४२२ तो अधि. जयेश गावंडे इन्होंने १६८ अधि. राहुल वानखडे इन्होंने ४१५ वोट प्राप्त किए। इसवक्त विजेता उमेदवारों द्वारा ढोल नगारों की धुन मे अकोला बार असोसिएशन के परिसर मे रैली निकाली गई।इस चुनाव मे चुनाव अधिकारी के रूप मे अकोला  बार असोसिएशन अधि. उदय नाईक,अधि. गणेश पाठक,अधि. रविकांत ठाकरे इन्होंने कार्य देखा।

Post a Comment

0 Comments

close