सार्वजनिक शिवजयंती उत्सव समिती के शिवजयंती सप्ताह को भारी प्रतिसाद
अकोला: सार्वजनिक शिवजयंती उत्सव समिती की ओरसे दिनांक १९ फरवरी तक जारी शिवजयंती सप्ताह के उपक्रम को भारी प्रतिसाद मिल रहा है.समिती अध्यक्ष अविनाश देशमुख,कार्याध्यक्ष पवन महल्ले,सचिव चंद्रकांत झटाले,शोभायात्रा प्रमुख पंकज जायले के नियंत्रण में महानगर में अनेक उपक्रम चलाये जा रहे है.
हल ही में स्थानीय शिवाजी कॉलेज में वकृत्व प्रतियोगिता ली गयी.इसमें एकसौ पांच स्पर्धको ने सहभाग लेकर घेत शिवाजी महाराज के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किये.द्वितीय दिनपर स्थानीय बायपास परिसर के यमुनाताई खेंडकर विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता ली गयी.दि.१८ फरवरी तक प्रतिदिन सु.११ बजे विविध विद्यालय में व्याख्यानमला हो रही है.रविवार दि.14 फरवरी को सुबह 11 बजे स्थानीय गोरक्षन परिसर के सहकार नगर के शिवस्मारक परिसर में भव्य चित्रकला प्रतियोगिता ली गयी.इस का नियोजन प्रभाकर रुमाले,शरद कोकाटे,संजय शेरेकर अदि ने किया.दूसरी ओर सुबह 11 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क में स्वास्थ जांच शिबिर लिया गया.जिसका नियोजन समिती के कार्याध्यक्ष पवन महल्ले,संदीप बाथो,राहुल लोहिया ने किया.
इस शिवसप्ताह में दि.१५ फरवरी से 17 फरवरी तक छत्रपती शिवाजी महाराज पार्क में राज्यस्तरीय वाल पेंटिंग प्रतियोगिता हो रही है.इस का नियोजन प्रा.गजानन बोबडे,आशिष चौथे कर रहे है.दि.१५फरवरी को सु.10 बजे स्थानीय असदगड किलेपर 11 वर्ष के भीतर के बालको के लिए बाल शिवाजी एवं जिजाऊ वेशभूषा प्रतियोगिता होगी जिसका नियोजन गणेश कळसकर,अमोल ढोकणे करेंगे.दि.17 फरवरी को साय.6 बजे स्थानीय स्वराज्य भवन परिसर में शिवसृष्टी महानाट्य का मंचन होगा.दि.१८ फरवरी को सु 10 बजे छत्रपती शिवाजी महाराज पार्क में किला बनाव प्रतियोगिता एवं दोप. 3 बजे छत्रपती शिवाजी महाराज पार्क में रंगोली प्रतियोगिता होगी.दि.19 फरवरी को छत्रपती शिवाजी महाराज पार्क में शिवजन्मोत्सव मनाया जायेगा.यह उपक्रम मराठा सेवा मंडल साकार करेगा.
इन प्रतियोगिताओ में समिल्लित होने का आवाहन सार्वजनिक शिवजयंती उत्सव समिती ने किया है.
0 Comments