अकोला के १० पुलिस कर्मी बने पुलिस उपनिरीक्षक
(सैयद जमीर जे के)
अकोला- महाराष्ष्ट्र लोकसेवा आयोग द्वारा २०१७ मे ली गई पुलिस उपनिरीक्षक विभागीय स्पर्धा मुख्य परिक्षा मे पुलिस दल के १० पुलिस कर्मचारी फौजदार बने है। महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग द्वारा लिए गए इस परीक्षा के लिए राज्य के ४ हजार ५१९ पुलिस कर्मचारी बैठे थे। उसमे से १ हजार ४५१ उमेदवार शारीरिक जांच के लिए पात्र ठहरे थे। उनकी शारीरिक जांच आयोग द्वारा करने के बाद पुणे, नासिक, मुंबई, औरंगाबाद, अमरावती मे विभीन्न तारीखों मे उनकी स्वास्थ्य जांच की गई। उसमे से अकोला जिले के १० पुलिस कर्मचारी पास हुए है अब वह फौजदार के रूप मे कार्य करेंगे। इसमे रावसाहेब बुधवंत, बालाजी सानप, देवानंद कायदे, श्रीराम जाधव, विनोद खाडे, रवी सावतकर, सचिन गोखले इनका समावेश है।
0 Comments