स्टेट बँक कर्मचारीयो ने किया बालिकाश्रम मे अन्नदान वितरण
अकोला.. अपने कर्मचारी मित्र के जन्मदिन पर बालिकाश्रम मे बालक एव बलिकाओ को अन्नदान कर उसे अनुठा तोहफा देने का कार्य भारतीय स्टेट बँक के मित्र परिवार ने किया.स्थानीय स्टेट बँक मे कार्यरत सुनिल दुर्गे का जन्मदिन उनके बँक के कर्मचारी मित्रो ने अनोखे ढंग से मनाया.मित्र परिवार ने सुनील दुर्गे के जन्मदिन के पूर्व संध्या पर स्थानीय मलकापूर परिसर स्थित गायत्री बालिकाश्रम एव उत्कर्ष शिशुगृह मे उपस्थित होकर वहा शीशुगृह एव बालिकाश्रम के बालक बालिकाओ को भोजन वितरण कर अपने मित्र का अनोखे ढंग से जन्मदिन मनाया. संस्था अध्यक्ष विजय जानी ने मित्र परिवार का स्वागत कर उन्हे संस्था के उपक्रम की जाणकारी दी इस अवसर पर मित्र परिवार ने भोजन की राशी जानी को सुपुर्द की.इस अनुठे उपक्रम मे मित्र परिवार के सदस्य प्रशांत गवई,अनिल वानखेडे,अमोल गिरबिले,अमोल काटे,संदीप देसाई,रुपेश चोपडे,मोहन कुरवाले,विवेक रावणकर,पंकज बहादूरे,अतुल तेलंग,अभिजित देशमुख,भावेश यादव,राहुल रायबोले,रुपेश पत्ती,संतोष पाटील,सुरेश बढे,संजय शिरसाट समेत बहुसंख्य कर्मचारी एव मित्र परिवार उपस्थित था.
0 Comments