Header Ads Widget

मूकनायक पत्रकार दिन के अवसर पर राज्य स्तरीय पत्रकारिता पुरस्कार से स्वप्निल सरकटे सम्मानित

मूकनायक पत्रकार दिन के अवसर पर राज्य स्तरीय पत्रकारिता पुरस्कार से स्वप्निल सरकटे सम्मानित
अकोला- अकोला जिले के पत्रकारों का बालापुर मतदार संघ के विधायक नितिन देशमुख, शिवसेना महिला आघाड़ी जिला प्रमुख सौ.देवश्रीताई ठाकरे,जि.प  के पूर्व अध्यक्ष पुष्पाताई इंगले,कार्यक्रम के अध्यक्ष मनोहर नागे, संस्थापक अध्यक्ष पीटी धांडे की प्रमुख उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिले के पत्रकार, लोक कलावंत, समाज सेवकों का 31 जनवरी को महाराष्ट्र सत्य ग्रामीण पत्रकार परिषद अकोला द्वारा होटल राइजिंग सन सभागृह में हुए कार्यक्रम में सर्वश्री संजय कडोले, आकाश कोकाटे, सतीश देशमुख, शंकर कंकाल, सुरेश वानखड़े, मुकेश भावसार, स्वप्निल सरकटे, प्रकाश आम्ले, मोहित जोहरापुरकर, ज्ञानेश्वर खंडारे, हिम्मत मोहकर, राधिका पाटील, मेघा पाचपोर, इन्हें राज्य स्तरीय पुरस्कार देकर सम्मानित किय गया। इस वक्त संघटना द्वारा सभी को सन्मान चिन्ह, मानपत्र,शिल्ड एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments

close