बैंक खाते से गए 1 लाख 99 हजार 998 रुपए साइबर पुलिस स्टेशन ने किए वापस
अकोला साइबर पुलिस की कार्रवाई
अकोला-स्थानीय अकोला की एक महिला द्वारा बुक की गई हवाई जहाज की टिकट रद्द करके पैसे वापस मिलने के लिए गूगल पर ग्राहक सेवा केंद्र का नंबर तलाश किया तथा उस पर कॉल किया तो ग्राहक सेवा केंद्र का प्रतिनिधि कहने वाले व्यक्ति ने इस महिला के मोबाइल पर एक एसएमएस के माध्यम से लिंक भेज कर एक ऐप को डाउनलोड करने को कहा उस महिला ने उस ग्राहक सेवा केंद्र के प्रतिनिधि के कहने के अनुसार s.m.s. द्वारा मिली लिंक पर क्लिक करके ऐप को डाउनलोड किया इस ऐप का नाम एलई आपका नाम एनीडेस्क था। पहले वह एप्लीकेशन खोल कर उस पर रहने वाले एक्सेस कोड को इस ग्राहक सेवा केंद्र प्रतिनिधि ने पूछा महिला द्वारा ग्राहक सेवा प्रतिनिधि के कहने पर थोड़े ही समय के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बैंक खाते से दो बार 99 हजार 999 रुपए ऐसे अपने कि अपनी पर्सनल लाइफ में कौन क्या बन सकता है कुल ₹1लाख 99 हजार 999 निकाले गए इस बात को महिला के ध्यान में आते ही उसने तत्काल साइबर पुलिस स्टेशन में संपर्क करके घटी घटना की जानकारी दी। जिसके चलते साइबर पुलिस स्टेशन का स्टाफ महिला के बैंक स्टेटमेंट को देखा तो उसमें से यह रकम पेटीएम की ओर घुमाई गई है ध्यान में आया । जिसके चलते पेटीएम को घटना की सूचना दी गई। उपरोक्त रकम यह महिला को वापस करने के लिए कहा गया था तथा ग्राहक सेवा केंद्र के प्रतिनिधि लोकेशन देखने मे वह दुर्गापुर पश्चिम बंगाल का होने का सामने आया। घटना की गंभीरता को देखते हुए दुर्गापुर पश्चिम बंगाल की पुलिस से संपर्क करके उस बनावट ग्राहक सेवा केंद्र के प्रतिनिधि का मोबाइल क्रमांक एवं लोकेशन बताया गया। जिसके चलते दुर्गापुर पश्चिम बंगाल पुलिस ने इस जालसाजी करने वाली टोली को तलाशा तथा वहां से 7 लोगों की एक टोली एवं उनके पास से 22 मोबाइल जप्त कीए। इस टोली को कब्जे में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने महिला के साथ जालसाजी करने की कबूली कि इस टोली के पास से महिला के 1लाख 99 हजार 998 जब्त तक किए गए हैं। आगे की जांच जारी है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जी. श्रीधर के मार्गदर्शन में साइबर पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक प्रकाश संदे, पुलिस उप निरीक्षक दीपक सोलंके, पुलिसकर्मी गणेश सोनोने ओम देशमुख, अतुल अजने ने की।
जिला पुलिस अधीक्षक ने की अपील
अकोला जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि आगामी दौर में नागरिकों की जालसाजी प्रकरण में वृद्धि हुई है नागरिकों को कोई भी आर्थिक व्यवहार करते समय सतर्क रहना आवश्यक है। नागरिकों ने गूगल पर कोई भी ग्राहक सेवा केंद्र तलाशते समय वह प्रतिनिधि द्वारा अपनी जालासाजी हो रही है या नहीं इस पर ध्यान देना भी आवश्यक है तथा किसी ग्राहक सेवा केंद्र प्रतिनिधि अपने मोबाइल में एनीडीस्क, क्विक सपोर्ट आदि ऐप डाउनलोड करने को कहता है तो वह ऐप के माध्यम से व्यक्ति को अपने मोबाइल में घुसने और ताबा देने का मार्ग दे रहा है। इसके चलते सभी को सतर्क रहने का आह्वान जिला पुलिस अधीक्षक ने किया है।
0 Comments