जि. प. उर्दू उच्च प्राथमिक शाला शिवणी में तंबाकू दुष्प्रभाव स्पर्धा का आयोजन
अकोला- शिवणी : कोरोना महामारी की गाइडलाइन की पालना के साथ हि स्थानीक जि.प उर्दू उच्च प्राथमिक शाला शिवणी में त॔बाकू के दुष्प्रभाव को लेकर शाला के छट्टी से आठवी कक्षा के विद्यार्थीयों के लिए स्पर्धा का आयोजन किया गया।*
*छात्र- छात्राओं ने चित्रों तथा अन्य माध्यम से त॔बाकू के दुष्प्रभाव का संदेश दीया।*
*इस अवसर पर डाॅ.एजाज अहमद ने छात्रों से अपने संबोधन में कहा के लोगों को तंबाकू और धूम्रपान से होने वाले सभी स्वास्थ्य संबंधी खतरों और परेशानियों से अवगत कराना है और पूरे विश्व को तंबाकू मुक्त और स्वस्थ बनाना है।*
*तंबाकू में निकोटिन, नाइट्रोसामाइंस, बैन्जोपाइरीनर्स, आर्सेनिक और क्रोमियम आदि कैंसर पैदा करने वाले प्रमुख तत्व पाए जाते हैं। तंबाकू का अधिक सेवन करने से कैंसर होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।*
*भारत में तंबाकू सेवन की प्रवृति दुनियां के अन्य देशों के मुकाबलें में सर्वाधिक हैं।*
*हमारे यहां बहुत से लोग बीड़ी, गुटका और सिगरेट की लत के आदि होते हैं.धीरे धीरे व्यसन केआदी व्यक्ति स्वयं को विनाश की ओर धकेल देते हैं ।इस लिए हमें तंबाकू सेवन से बचना चाहिए।*
*इस स्पर्धा को सफल बनाने के लिए प्रधान अध्यापक श्री गुलाम गौस सर के अलावा अध्यापक श्री शाहेद इकबाल पदवीधर अध्यापक श्री, सैय्यद ईमरान अली डाॅ.एजाज़ अहमद, मो.मोबीन शहजाद, शकील एजाज, शफिक अहमद खान, अयाज खान,शाहीन बानो,सबीहा बानो,रजिया शाहीन,वहिदा यास्मिन,तबस्सुम परवीन, नुरुन्निसा बेगम, शबाना परवीन के अलावा शाला व्यवस्थान समिती के अध्यक्ष श्री मो. उमर फारुक, उपाध्यक्ष शेख सलाम तथा सभी सदस्यो ने भरसक प्रयास किया।*
0 Comments