रा.कां. अल्पसंख्यक विभाग ने सर्वोपचार अस्पताल मे प्रदान की घडीया
अकोला.. राकां पार्टी के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विभाग की ओरसे स्थानीय सर्वोपचार अस्पताल में घडीया प्रदान कर अन्य जगह किताबे वितरित की.
राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री एव राष्ट्रवादी काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील के जन्मदिन पर रा.का. अल्पसंख्यांक विभाग के राष्ट्रीय महासचिव जावेद जकारिया ने साकार किये इस उपक्रम का प्रारंभ मुंबई मे ना.जयंतराव पाटील की उपस्थिती मे हुवा.इस के पश्चात शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय व अस्पताल में वार्ड के लिये घडीया वितरित की.इस अवसर पर शा. वै. महाविद्यालय के डॉ सिरसाम,डॉ नेताम, डॉ देशमुख, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय महासचिव जावेद ज़कारिया,ज्येष्ठ नेता रियाज़ अहमद,शेख आज़िज़ सिकंदर, जावेद खान, वसीम खान, समीर खान आदी मौजूद थे. वार्ड मे मरीजो के लिये इस उपयुक्त इस अभिनव उपक्रम की सराहना कर जयंतराव पाटील के दीर्घायु की कामना की गयी.इस दौरान महानगर के सकुलो मे विद्यार्थीयो को शैक्षिक किताबे,, नोटबुक एव शैक्षिक साहित्य वितरित किये गये. ना.जयंतराव पाटील के इस जन्मोत्सव के उपक्रम मे राष्ट्रवादी काँग्रेस अल्पसंख्य विभाग के बहूसंख्य पदाधिकारी एव कार्यकर्ता उपस्थित थे.
0 Comments