महानगर मे विदर्भ स्तरीय माइनॉरिटी ऐनजीओ सम्मेलन का आयोजन
अकोला..अल्पसंख्यांक समाज के विकास हेतू गठित विदर्भ के सभी अल्पसंख्यांक संस्थाओ का संमेलन दिं.७ फरवरी को स्थानीय सेंटर प्लाजा सभागृह मे आयोजित कर इसमे अल्पसंख्य समाज के सस्थाओ के सभी पहली पर मान्यवर अपने विचार रखेगे. ऐसी जानकारी महाराष्ट्र मायनॉरिटी एनजीओ फोरम के प्रदेशाध्यक्ष पुणे के झाकीर सिकलगर ने दी होटल सेंटर प्लाजा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस मे शिकलगर ने इस संमेलन की जानकारी दी.इस अवसर पर मो. रफीक फोरम के जिलाध्यक्ष डॉ. जुबेर नदीम,मिर्जा खालिद रजा, मो परवेज अख्तर आदी उपस्थित थे.इस अवसर पार अल्पसंख्यक संस्थाओं को सक्षम बनाने के लिऐ
सामाजिक संगठनों ने हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिऐ विदर्भ क्षेत्र के सक्रिय संस्थाओं की ऐक-दिवसीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन ७ फरवरी को स्थानीय सेंटर प्लाजा होटल, केड़िया प्लॉट अकोला में किया गया है ताकि इस बात पर चर्चा की जा सके कि कैसे व्यवस्थित तरीके से काम करने के लिऐ संगठनों को और मजबूत किया जा सकता है.इस कार्यक्रम का उद्घाटन निवासी उपजिलाधिकारी संजय खडसे के हाथो एव महाराष्ट्र माइनॉरिटी ऐनजीओ फोरम के संस्थापक अध्यक्ष जाकिर हुसैन शिकलगार के उपस्थिती मे होगा. इस मे अब्दुल रऊफ शेख ,पूर्व विभागीय आयुक्त, नागपुर, एड. जुबेर शेख अध्यक्ष दक्ष फाऊंडेशन व माइनॉरिटी राइट फेडरेशन,धुले) और सैयद इरफान (टीम डायरेक्टर, माइनॉरिटी डेवलपमेंट सेंटर, कराड) का समावेश है.
महाराष्ट्र माइनॉरिटी ऐनजिओ फोरम पिछले 2 सालों से राज्य में अल्पसंख्यक संस्थाओं को जोड़ने का काम कर रही है जिसमें अब तक पूरे राज्य भर के सभी जिलहों से 300 से अधिक संस्थाऐं जुड़ चुकी हैं।
महाराष्ट्र माइनॉरिटी ऐनजीओ फोरम के उद्देश्य यह हैं।
1) राज्य में जगह-जगह मायनाॕरिटी डेवलपमेंट सेंटर (MDC) व कम्युनिटी डेवलपमेंट सेंटर शुरू करना।
2)सेंटर फाॕर सोशल,एज्युकेशनल रिसर्च अँड ट्रेनिंग
3)अॕकेडमी फाॕर काॕम्पीटेटिव अँड सिविल सर्व्हीसेस
4)ह्युमन राईट अँड लिगल फोरम.
5)स्किल युनिवर्सिटी 6)टेक्नोबिझ स्कुल ,एज्युकेशनल रिसर्च अँड डेवलपमेंट सेंटर 7)तिजारत..बिझनेस डेवलपमेंट फोरम
8)हेल्थकेअर अँड पॕरामेडिकल ट्रेनिंग सेंटर
9)वुमेन्स डेवलपमेंट सेंटर 10)फायनान्शियल डेवलपमेंट सेंटर,ट्रॕवल अँड गायडन्स सेंटर डिजॕस्टर मॕनेजमेंट सेंटर आदी शूरू करने की जानकरी इस समय दी गयी.
0 Comments