प्रमोद पांडे मूकनायक दिन के अवसर पर सम्मानित
अकोला- हाल ही में होटल राइजिंग सन नया बस स्थानक के समीप जिला ग्रामीण पत्रकार परिषद अकोला महाराष्ट्र द्वारा लोकनायक पत्रकार दिन के अवसर पर सत्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया था। बता दें कि ग्रामीण पत्रकार परिषद के संस्थापक अध्यक्ष एवं वरीष्ठ पत्रकार पीटी ठंडे इनके मार्गदर्शन में हर साल मानवता के पुजारी भारतरत्न डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर उनके द्वारा शुरू किया हुआ मुकनायक पत्रकार दिन कार्यक्रम लिया जाता है। इसमें वरिष्ठ पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता कलाकारों को सम्मानित किया जाता है यह कार्यक्रम के उद्घाटन विधायक नितिन देशमुख की प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे। जिला पुलिस अधीक्षक जी श्रीधर, प्राध्यापक संजय खडसे निवासी उप जिलाधिकारी, डॉ राजकुमार चौहान संचालक स्वास्थ्य सेवा अकोला, देवश्री ताई ठाकरे, पुष्पा ताई इंगले, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अकोला कार्यक्रम के अध्यक्ष मनोहर नागे सेवानिवृत्त तहसीलदार थे। इस कार्यक्रम के अवसर पर एंटी करप्शन एंड मीडिया इन्वेस्टिगेशन के जिलाध्यक्ष प्रमोद पांडे इनका सामाजिक कार्य का जायजा लेकर 31 जनवरी 2021 को मुकनायक पत्रकार दिन के अवसर पर विधायक नितिन देशमुख के हाथों सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सभी और उनकी सराहना की जा रही है यह कार्यक्रम शहर के ग्रामीण परिसर के पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, वरिष्ठ कलाकार, साहित्यिक अन्य अतिथियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के लिए मनोज अग्रवाल, मधुकर डोके, संगीता मराठी वर्षा यूथ कार अर्चना थोरात, राधिका पाटिल, राधा खंडारे, सोनू हटकर, वर्षा जटाले, पूजा गोपनारायण इनके साथ सभी कार्यकर्ताओं ने अथक प्रयास किया।
0 Comments