Header Ads Widget

सनदी लेखापालो का केंद्रीय बजट पर हुवा चर्चासत्र

सनदी लेखापालो का केंद्रीय बजट पर हुवा चर्चासत्र
अकोला- दि इन्स्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटंट ऑफ इंडिया अकोला इकाई की ओरसे तोषणीवल ले आऊट परिसर के आयसीएआय सभागृह में केंद्रीय बजट पर चर्चासत्र संपन्न हुवा.शाखाध्यक्ष सीए जलज बाहेती की अध्यक्षता में  संपन्न इस चर्चासत्र में नागपूर के सीए नरेश झकोटीया उपस्थित थे.इस चर्चासत्र में बजट की सूक्ष्म बातो पर सदस्यों ने ध्यान देकर अवलोकन करने का आवाहन सीए बाहेती ने किया.इस अवसरपर नागपूर से पधारे मुख्य वक्ता नरेश झाकोटिया ने आयकर के विशेष विषयपर प्रकाश डाला.सीए दीपक अग्रवाल ने जीएसटी  में बजट की भूमिका एवं नियोजन पर विस्तृत मार्गदर्शन कर उपस्थितो के शंकां का निराकरण किया.दो सत्र में हुए इस चर्चासत्र में सुबह  सनदी लेखापल,कर सल्लागार व छात्रों को अनेक विषयपर मार्गदर्शन किया गया.द्वितीय सत्र में आयसीएआय व चेंबर के संयुक्त तत्वाधान में लिए कार्यक्रम में चेंबर के कनिष्ठ उपाध्यक्षआशिष चांदराणा,सचिव विवेक दालमिया उपस्थित थे.कार्यक्रम में सीए परीक्षा पास हुए छात्रों का गौरव किया गया.इस अवसरपर सीए जलज बाहेती ने यशस्वी छात्रों को उज्वल भविष्य की शुभेच्छा प्रदान की.संचालन केयुर देढिया ने तथा आभार विवेक डालमिया ने माने.सत्र के सफलता हेतु सीए जलज बाहेती,उपाध्यक्ष केयुर देढीया,सचिव दीपक अग्रवाल,कार्यकारी सदस्य गौरीशंकर मंत्री,हिरेन जोगी आदीं ने परिश्रम लिया.

Post a Comment

0 Comments

close