Header Ads Widget

मुस्लिम समाज के विकास हेतू पाच प्रतिशत स्वतंत्र आरक्षण देने की राकाँ महिला शाखा अध्यक्षा रीजवाना शेख की मांग

मुस्लिम समाज के विकास हेतू पाच प्रतिशत स्वतंत्र आरक्षण देने की राकाँ महिला  शाखा अध्यक्षा रीजवाना शेख की मांग
अकोला.. राज्य के मुस्लिम समाज को स्वतंत्र रूप से पाच प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हे समाज के मुख्य प्रवाह मे लाने की मांग राष्ट्रवादी महानगर महीला काँग्रेस की ओरसे राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री एव प्रदेशाध्यक्ष जयंतराव पाटील को निवेदन देकर की. राज्य के अन्न एव औषधी मंत्री राजेंद्र शिंगणे,प्रदेश महिला काँग्रेस अध्यक्षा सौ.रूपाली चाकनकर,प्रदेश युवक अध्यक्ष मेहबूब शेख,प्रदेश युवती अध्यक्षा सलक्षणा सलगर,संतोष कोरपे,महिला निरीक्षक सोनाली ठाकूर की उपस्थिती मे राष्ट्रवादी काँग्रेस के महानगर अध्यक्ष विजय देशमुख द्वारा आयोजित स्थानीय जठारपेठ परिसर के उत्सव मंगल कार्यालय मे आयोजित पार्टी के समीक्षा मे यह निवेदन पार्टी की महानगर महीला काँग्रेस अध्यक्षा रिजवाना शेख अजीज ने दिया.मुस्लिम समाज मे आर्थिक,सामाजिक एव शैक्षिक पिछडापन मौजुद हैं. काँग्रेस शासन काल मे सच्चर आयोग के गठण के बाद मुस्लिम समाज के पिछडेपन पर गौर किया गया.समाज मे ४३ प्रतिशत लोग गरिबी रेखा के निचे जीवनयापन कर रहे हैं.एव समाज मे सबसे ज्यादा बाल मजदूरी का प्रमाण भी है. यह प्रमाण ७८ प्रतिशत होने की बात निवेदन मे कही हैं.जबतक समाज मे शिक्षा का स्तर उंचा नही होगा तबतक यह विकास संभव नही होने की बात भी निवेदन मे कही हैं.इसलिये शिक्षा एव सामाजिक विकास हेतू समाज के आर्थिक व शैक्षिक विकास हेतू तुरंत पाच प्रतिशत स्वतंत्र आरक्षण देकर समाज को विकसित करने की मांग निवेदन मे की गयी.इस अवसर पर भारती निम,अजीज शेख सिकंदर, नजमा कलाम,लता वर्मा,जया शुक्ला,माधुरी गिरी, संज्योती मांगे,सुनीता देशमुख,उषा पाटील आदी उपस्थित थे.

Post a Comment

0 Comments

close