Header Ads Widget

महानगर मे युनानी चिकित्सको का संमेलन उत्साह से संपन्न

महानगर मे युनानी चिकित्सको का संमेलन उत्साह से संपन्न
अकोला 14 फरवरी,
युनानी चिकित्सा के संस्थापक, स्वतंत्रता सेनानी,हकीम अजमल खान का जन्मदिन जग मे  यूनानी चिकित्सा दिन के रूप मे मनाया जाता है.इसी उपलक्ष मे युनानी डॉक्टर्स असो, अकोला की ओर से रविवार को स्थानीय होटल सेंटर प्लाजा सभागृह मे भव्य  विदर्भस्तरीय अजमलीया यूनानी चिकित्सक संमेलन बडे उत्साह से संपन्न हुवा.इस संमेलन का उद्घाटन विधायक नितिन देशमुख ने किया.इस अवसर् पर प्रमुख अतिथी के रूप में निमा के पदाधिकारी डॉ.पांडे,मनपा के स्वास्थ अधिकारी डॉ.उमर फारूक,एमसीआयएम मुंबई के कार्यकारी सदस्य डॉ.रफिक अहमद डॉ. फैजान अन्सारी, डॉ.सय्यद वासिमुद्दिन, डॉ फैयाज अंसारी एवं वक्ता के रूप में  डॉ. अहसान फारुकी हैदराबाद,डॉ.तांजिम कादरी मॅडम,डॉ.कुम कुमाम उद्दिन गुलबर्गा, डॉ फारुक उल इस्लाम हैदराबाद आदी मान्यवर उपस्थित थे. डॉ शाहीद खान के पवित्र कुराण पठण से इस संमेलन का आगाज हुवा. विधायक नितीन देशमुख ने युनानी चिकित्सको की समस्याओ को सुलझाने हेतू कटिबद्ध होने का आश्वासन देकर असो. के इस उपक्रम को अपनी शुभेच्छा प्रदान की.कार्यक्रम मे डॉ.जिशान हुसेन ने अपने विचार व्यक्त कर युनानी शाखा पर मनोगत व्यक्त  किया. संमेलन के द्वितीय सत्र का प्रारंभ मुंबई के युनानी तज्ञ डॉ. तांजीम कादरी ने पॉवर पॉइंट व्याख्यान से किया। इसके बाद डॉ.अहसान फारुकी,डॉ. कमकमाम उद्दीन, डॉ.फारुकुल इस्लाम, डॉ.अमीन अफजाल ने व्याख्यान देकर युनानी उपचार पद्धती के सूत्र प्रतीपदित किये.प्रास्तविक डॉ.सरोश उर रहेमान ने‌ जबकि उद्घाटन सत्र संचालन डॉ.जमील खान, डॉ.जुबेर नदीम,डॉ. शोयब आजीब ने तथा प्रथम सत्र का आभार डॉ. मुजाहि्द अहमद ने किया.समारोपीय सत्र का आभार असो.के अध्यक्ष डॉ. मोजदार खान ने माने.संमेलन की सफलतता हेतू असो.के अध्यक्ष डॉ.मौजदर खान, डॉ.जमील खान, डॉ. सरोश खान, डॉ जुबेर नदीम, डॉ.सय्यद मजीद अली. डॉ.राजीक देशमुख, डॉ. सज्जाद अन्वर, डॉ. मुजाहि्द अहमद, डॉ.सय्यद कैसरुद्दिन, डॉ. शोएब आजिब, डॉ.फैजन जगिरदार, डॉ.इरफान खान, डॉ.हिमायतउल्ला खान, डॉ.मो शोऐब,डॉ अजमत उल्लाह, मो इमरान,डॉ आयशा नासिर डॉ। सबहत सुल्ताना डॉ। किश्वर सुल्ताना आदीं ने प्रथम प्रयास किऐ.इस विदर्भस्तरीय संमेलन मे पश्चिम विदर्भ के अनेक जिलो से सेकडो युनानी चिकित्सक बडी संख्या मे   उपस्थित थे.

Post a Comment

0 Comments

close