दहशतवाद विरोधी पथक ने ५० हजार का प्रतिबंधित गुटखा जप्त किया, चार आरोपी गिरफ्तार
अकोला-दहशतवाद विरोधी पथक द्वारा गोपनीय जानकारी के आधार पर स्थानीय हिवरखेड एवं मुंडगांव परिसर में अवैध रूप से गुटके की बिक्री शुरू होने की जानकारी प्राप्त हुई इस जानकारी के आधार पर छापामार कार्रवाई करते हुए मुंडगांव से निलेश मानिकराव म्हैसने, शिवराम रूपराव डिक्कर, विजय रसिकलाल खिरिया, बरकत खान मुर्तजा खान इन सभी किराना दुकान चालकों के पास से महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित की गई सुगंधीत तंबाकू एवं गुटका जिसकी कीमत ५० हजार का माल जप्त किया गया। उपरोक्त चारों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है तथा जांच की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जी श्रीधर के मार्गदर्शन में दहशतवाद विरोधी पथक प्रमुख पुलिस निरीक्षक विलास पाटील एवं उनके दल ने की।.
0 Comments