Header Ads Widget

नायगांव शाहनवाज पुरा चौक में बड़े धूमधाम से मनाई गई ख्वाजा साहब की छठी....!

नायगांव शाहनवाज पुरा चौक में बड़े धूमधाम से मनाई गई ख्वाजा साहब की छठी....!
अकोला-ख्वाजा साहब का 809 उर्स पूरे भारत भर में मनाया जा रहा है। जिसके मद्देनजर उर्दू की 6 तारीख को छठी शरीफ मनाई जाती है।राजस्थान  के अजमेर में विश्व प्रसिद्ध सूफी संत मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह है जहां  ख्वाजा का 8०9 वां सालाना उर्स  मनाया जा रहा है।  उसी के मद्देनजर अकोला समेत पूरे  विभिन्न इलाकों में  बड़े धूमधाम से ख्वाजा साहब की छठी का आयोजन किया  गया था। ख्वाजा साहब को हिंदू हो या मुस्लिम सभी जात सभी धर्म के लोग मानते हैं वह एक सूफी संत थे। जिसमें उनके चाहने वाले अलग-अलग रूप से छठी मनाते हुए नजर आए।  कहीं खाना खिलाया गया  तो कहीं शरबत एवं खीर तथा तबर्रुक बाटा गया।  ऐसे ही एक कार्यक्रम का आयोजन अकोला के प्रभाग क्रमांक 1 नायगांव परिसर में किया गया था। जिसमें ख्वाजा साहब की छठी के अवसर पर फातिया ख्वानी करके लोगों को खीर  वितरित किया गया।  इस वक्त  बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने  तबर्रुक को स्वीकारा। इस कार्यक्रम का आयोजन समाज सेवक उस्मान कुरैशी इनके नेतृत्व में किया गया था। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजू भाई मुकर्दम, वासु मामा, शफीक भाई ऑटो वाले, खालिद भाई, निसार भाई, सज्जू भाई आदि ने अथक प्रयास किया।

Post a Comment

0 Comments

close