प्रभाग क्र. १ मे नए एवं अवैध कनेक्शनों की अवधी जाए
पार्षद अख्तरबी एवं सामाजिक कार्यकर्ता जमीरभाई बर्तनवाले ने महापौर से की मांग
अकोला स्थानीय प्रभाग क्रमांक १ मे सीमावृध्दी होने के बाद बडी मात्रा मे परिसर समावेश किया गया है।बतादे की इसके पहले कुछ परिसरों मे पिने के लिए पानी की पाईपलाईन भी नही होने के कारण नागरीकों को कोसो दुर से पानी लाना पडता था। मनपा द्वारा अमृत योजना अंतर्गत प्रभाग क्र. १ मे बिछाने का कार्य पुरा किया है। जिसमे कई स्थानों पर पाईपलाईन जोडी नही गई है। परिणाम स्वरूप नागरीकों की जलापूर्ति शुरू की नही गई है। तथा मनपा द्वारा ४०० रूपयों मे अवैध नल कनेक्शन वैध करने की योजना अवलंब मे लाई गई है। विंâतू कुछ समय के बाद यह योजना बंद की जाएगी।जिसके मद्देनजर प्रभाग के अनेक गरीब नागरीक इस योजना से वंचित रहनेकी एवं उसका परिणाम मनपा मालमत्ता टैक्स वसुली पर होने की संभावना नाकारी नही जा सकती। इसके मद्देनजर नए एवं अवैध नल कनेक्शन के लिए ४०० रूपयों की योजना को बढाया जाए। जिससे गरीब नागरीक इस योजना का लाभ ले सवेंâगे। ऐसी मांग पार्षद अख्तर बी मो. हनीफ ने महापौर को सौपे ज्ञापन मे कही है। ज्ञापन सौपते समय सामजिक कार्यकर्ता जमीर भाई बर्तनवाले एवं परिसर अन्य नागरीक उपस्थित थे।
0 Comments