महानगर मे रामदेवबाबा का माघ सुदी दूज उत्सव
महानगर मे रामदेवबाबा का माघ सुदी दूज उत्सव
अकोला लाखो भक्तो के तारणहार रामसापीर रामदेवबाबा का भव्य महानगर मे भव्य माघ सुदी दूज उत्सव का आयोजन किया गया है.रामदेवबाबा श्यामबाबा सेवा समिती की ओरसे स्थानीय गीता नगर परिसर के रामदेवबाबा श्याम बाबा मंदिर में दिनांक 13 फरवरी को बाबा का धूमधाम से उत्सव मनाया जायेगा.इस पर्व पर सुबह 9 बजे बाबा का पगल्या पूजन,अभिषेक,आरती से उत्सव का प्रारंभ किया जायेगा.उत्सव यजमान अरुणकुमार शर्मा एवं शीतल शर्मा रहेंगे .पूजाविधी हेमंत दिक्षित द्वारा की जायेगी.इस पर्व पर दोपहर ३ बजे भव्य जन्मा जागरण किया जायेगा.भजन सम्राट गोपाल शर्मा हारे के मुखारविंद से जन्मा जागरण संपन्न होगा.जम्मा जागरण के मुख्य यजमान मदनलाल गोवर्धनदास गोयनका,गजेंद्र मोहनलाल सारडा,रेखा सारडा,राजकुमार रतनलाल शर्मा,ममता शर्मा रहेंगे.इस पावन उत्सव पर मंदिर मे विद्युत् रोशनाई,सजावट कर,बाबा को फुलो का शृंगार किया जायेगा.बाबा की पूजा,अभिषेक व महाआरती कर छप्पन भोग दर्शन, एवं बाबा की ज्योत दर्शन होगा.इस उत्सव में सभी भक्तो ने समिल्लित होने का आवाहन ट्रस्टी मदनलाल गोवर्धनदास गोयंनका पारसवाले,अध्यक्ष रमेश टेकडीवाल,कमल अग्रवाल,दीपक गोयनका,ओमप्रकाश गोयंनका, राजकुमार शर्मा,महेंद्र खेतान,गजेंद्र सारडा,सतीश गोयनका,अमित केड़िया,डॉ,सत्यनारायण खोरिया,सुभाष भट्टड़, तुषार गोयनका,अशोक टेकडीवाल,रमेश लड्डा,गिरीश जोशी,मनीष सुरेका,गोविंद गोयंनका,भक्तगण मौसम अग्रवाल, कपिल बाजोरिया,पंकज अग्रवाल,सुनील अग्रवाल,गोविंद शर्मा,मनीष बबेरवाल समेत रामदेवबाबा श्यामबाबा सेवा समिती की ओर से किया गया है.
0 Comments