माहेश्वरी महिला संगठन की सदस्या सौ.सरला जाजु का उपक्रम
अकोला-अकोला जिला माहेश्वरी महिला संगठन की क्रियाशील सदस्या सौ.सरला कमलकिशोर जाजु द्वारा गायत्री बालिका आश्रम की कन्या आरती का विवाह सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर किया गया.सरला जाजु ने साकार किये इस निराधार कन्या का विवाह चेतन देशमुख के साथ विवाह संस्कार पुर्ण विधि विधान तथा पूरे परिवारजनों, समाजजनों,संगठन एवं आश्रम के पदाधिकारियो के उपस्थिति में संपन्न कराया.विवाह संस्कार में गणेशपुजन, हल्दी रस्म,सप्तपदी,सातफेरे,होम हवन,आदि सभी विधियां बहुत हर्षोल्लास के साथ पुरी कि गयी.सभी उपस्थित मान्यवरोंने जाजु परिवार के इस स्तुत्य उपक्रम की प्रशंसा करते हुए गौरवपूर्ण उद्गार व्यक्त किये.जिला माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा विवाह उपलक्षमें कन्या को नगद ग्यारह हजार रुपये ,वस्त्र.आभूषण, गृहपयोगी साहित्य आदि देकर सहायता प्रदान की.इस रचनात्मक कार्य में अकोला जिलाध्यक्षा इंदुमती मोहता,विदर्भ पुर्वाध्यक्षा डाँ तारा माहेश्वरी,पूर्वध्यक्षा निशा टावरी,पुर्वाध्यक्षा शोभा जाजु,पुर्वाध्यक्षा कविता सोमाणी,कोषाध्यक्षा उषा बाहेती,जि. सचिव प्रेमा मुंदडा,उपाध्यक्षा शोभा भाला,मंडल अध्यक्षा रचना लढ्ढा,सहसचिव रेखा मोहता,वंदना चांडक,लीला मालपाणी,विदर्भ संयोजिका जया जाजु, विदर्भ संगठन मंत्री ज्योत्सना तापडीया,विदर्भ सहसचिव कल्पना भुतडा, क्रियाशील सदस्या हेमा खटोड, माया भट्टड, विजयश्री जाजु,मंजु गट्टाणी, सुनिता हेडा, राखी हेडा,राजश्री सोमाणी,संगिता राठी,जया जाजू, सुनीता राठी, मीना टावरी, मंजू गट्टानी, संगीता मोहता, सरला जाजू ,चंदा सोमानी आदि मान्यवर मातृशक्ति ने भरपूर सहयोग के साथ आशीर्वचन प्रदान कर दोनों नव दंपतियों को सुखकर जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की.इस अभिनव उपक्रम की सराहना की जा रही है.
0 Comments