Header Ads Widget

सामाजिक-राजनीतिक समन्वय (कन्वेंशन) सफलतापूर्वक संपन्न.. ! अकोला शहर के राजनीतिक शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने किया मार्गदर्शन।

सामाजिक-राजनीतिक समन्वय (कन्वेंशन) सफलतापूर्वक संपन्न।

अकोला शहर के राजनीतिक शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने किया मार्गदर्शन।
अकोला- महाराष्ट्र माइनॉरिटी एनजीओ फोरम जिलहा, अकोला की ओर से 7 फरवरी (रविवार) की शाम
8 बजे अब्दुल हक फंक्शन हॉल फिरदोस कॉलोनी, अकोला में ऐक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।समाज को लाभ पहुंचाने के लिऐ सामाजिक राजनीतिक संबंध पर महाराष्ट्र माइनॉरिटी ऐनजीओ फोरम के राज्य व संस्थापक अध्यक्ष जाकिर हुसैन शिकलगार के साथ अकोला शहर के राजनीतिक‌, शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने भी  मार्गदर्शन किया और आपसी सहयोग से समाज का विकास किस तरह किया जा सकता है इस पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
मुफ्ती मोहम्मद अशफाक साहब की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में अकोला के राजनीतिक क्षेत्र से के.एम.अज़हर हुसैन साहब (पूर्व राज्य मंत्री),साजिद खान पठान साहब (विपक्ष नेता, एएमसी, अकोला),
मो. रफीक सिद्दीकी साहब (पूर्व उप महापौर, ऐएमसी, अकोला),ज़का उल हक साहब (डब्बू सेठ नगर सेवक),
नकीर खान साहब [पूर्व नगरसेवक) जावेद ज़करिया साहब (अध्यक्ष, मेमन जमात, अकोला) शेख इब्राहिम (अध्यक्ष शाहीन एजुकेशन सोसायटी, अकोला) फययाज खान साहब (नगरसेवक), मोहम्मद इरफान साहब (नगर सेवक) मोइन खान उर्फ मोंटू साहब (सामाजिक कार्यकर्ता) मोहम्मद अजीज़ साहब (माजी नगरसेवक)
जबकि शैक्षणिक क्षेत्र से सैयद  इसहाक राही साहब (C.E.O, शाहबाबू एजुकेशन सोसायटी, पातूर), बुरहान अरब साहब (अध्यक्ष, मॉडर्न स्कूल), मोहम्मद फ़ारूक़ साहब (सचिव, दाता माइनॉरिटी एजुकेशन सोसायटी, अकोला), सरफराज नवाज़ खान साहब (सेक्रेटरी, मिल्लत एजुकेशन सोसायटी, अकोला),डॉ डी.जी. खान साहब (अध्यक्ष, एएचईएस, अकोला), गुलाम आरिफ साहब (अध्यक्ष, AEWS, अकोला),मोहम्मद फाजिल साहब (अध्यक्ष, एसईएफ अकोला), सैयद जवाद हुसैन साहब (प्रवक्ता,महाराष्ट्र राज्य उर्दू शिक्षक संघटना) और मोहम्मद ज़ाकिर साहब (अध्यक्ष, इकरा स्कूल) मुख्य अतिथि  के तौर पर उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम के आयोजन के लिऐ महाराष्ट्र माइनॉरिटी एनजीओ फोरम के राज्य सदस्य मोहम्मद रफीक, जिल्हा अध्यक्ष डॉ जुबेर नदीम, निरीक्षक मिर्जा खालिद रजा, कोऑर्डिनेटर मोहम्मद परवेज अख्तर के अलावा अकोला की विभिन्न सामाजिक संस्थाओ ने भी अपना योगदान दिया है जिसमें फ्लाइंग कलर्स फाउंडेशन, सेवा फाउंडेशन, जोहर माइनॉरिटी फाउंडेशन, फार्मा हेल्पलाइन सेंटर, ब्रेनऐक फाउंडेशन, यंग अलायंस फाउंडेशन, शेख फरीद सोसाइटी, न्यू मॉर्निंग सोसाइटी, अलफलाह फाउंडेशन, खैरे उम्मत फाउंडेशन, पीस फाउंडेशन और लोकप्रिय मल्टीपरपज सोसायटी का समावेश है। कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन कन्वीनर मोहम्मद रफीक सर ने किया।

Post a Comment

0 Comments

close