पातुर में एम आई एम द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का सफल आयोजन
अकोला- दर्दे दिल के वास्ते पैदा किया इंसान को इस बात को सामने रखते हुए पातुर मे ब्लड डोनेशन कैम्प (रक्त दान शिविर)का आयोजन किया गया था। यह आयोजन ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की ओर से पातुर जिल्हा अकोला में 09 एप्रिल 2021 को मादरसा ऐ आयशा जमदार प्लॉट सनीचर पूरा पातुर मे डॉ रहमान खान को जिल्हा निरीक्षक (प्रभारी) बनाये जाने पर
ब्लड डोनेशन कैम्प रखा गया।सभी MIM पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता औऱ मजलिस के चाहने वालो ने इस कैम्प में हिस्सा लिया*और ज़रूरतमंद इंसानो की मदद के लिये आगे आये इस केम्प का मक़सद अस्पताल मे हो रही खून की कमी को दूर करना ओर ज़रूरत मंद मरीज़ो को खून मुहिया करवाना था। कार्यक्रम की सफलता के लिए सिकंदर शाह (AIMIM)शहर अध्यक्ष पातुर,
शेख़ नईम (सचिव AIMIM पातुर), शेख़ शकील (युवा अध्यक्ष AIMIMपातुर) एवं AIMIM के तमाम कार्यक्रताओ ने अथक प्रयास कीया।
0 Comments